छत्तीसगढ़ - यूथ कांग्रेस नेता पर युवती ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप , FIR दर्ज होते ही हुआ गायब

रायपुर , 18-03-2025 10:04:31 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - यूथ कांग्रेस नेता पर युवती ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप , FIR दर्ज होते ही हुआ गायब

रायपुर 18 मार्च 2025 - राजधानी रायपुर में यूथ कांग्रेस के नेता सार्थक शर्मा पर एक युवती से छेड़छाड़, अभद्र व्यवहार और धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सार्थक शर्मा के खिलाफ BNS की धारा 78, 74 और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है।

पीड़िता के मुताबिक, उसकी पहचान 2018 से सार्थक शर्मा से थी। एक धार्मिक गुरु से जुड़े होने के कारण वह अक्सर उसके घर आता-जाता था और परिवार से भी घनिष्ठ संबंध बना लिए थे। लेकिन 2020 के बाद उसने बातचीत बंद कर दी। इसके बाद से आरोपी लगातार उस पर शादी का दबाव बना रहा था और जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश कर रहा था।

पीड़िता ने बताया कि जब वह कॉलेज से लौट रही थी, तब सार्थक ने जबरदस्ती उसका हाथ पकड़ लिया और गलत तरीके से छूने लगा। विरोध करने पर उसने धमकी दी कि अगर बात नहीं मानी तो उसकी शादी नहीं होने देगा और समाज में बदनाम कर देगा। यही नहीं, आरोपी ने उसकी फोटो वायरल करने और जान से मारने की धमकी भी दी।

डीडी नगर थाना प्रभारी एस.एन. सिंह ने बताया कि युवती की शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर

सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने

आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग

छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा

शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम

छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH