जांजगीर चाम्पा - 78 लाख की लूट के मामले में दो महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली , अब रखा 30 हजार का इनाम

जांजगीर चाम्पा , 12-03-2025 6:24:25 PM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - 78 लाख की लूट के मामले में दो महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली , अब रखा 30 हजार का इनाम

जांजगीर चाम्पा 12 मार्च 2025 - जांजगीर चाम्पा जिले के खोखरा क्षेत्र में शराब दुकान के पास 78 लाख रुपए की लूट के दो महीने बाद भी बदमाश पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। लगभग 60 दिन बीत चुके हैं, लेकिन आरोपियों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस ने आरोपियों पर 30 हजार रुपए के इनाम की घोषणा किया है।

यह मामला खोखरा क्षेत्र का है। जहां 14 जनवरी 2005 को शराब दुकानों से कैश कलेक्शन कर रही टीम शाम पांच बजे खोखरा शराब दुकान पहुंची। इस टीम में मेन कलेक्शन एजेंट धीरज सिंह के साथ ड्राइवर अमन सिंह और एक सिक्योरिटी गार्ड शैलेंद्र सिंह शामिल थे। जैसे ही धीरज सिंह और ड्राइवर अमन सिंह कैश लेने खोखरा शराब दुकान पहुंचे। वहीं गार्ड शैलेंद्र सिंह गाड़ी के बाहर खड़ा था। इसी दौरान दो युवक वहां पहुंचे और गार्ड से गाड़ी खोलने के लिए कहा।

इसी दौरान अमन वहां वापस आ गया तो देखा कि दो युवक गार्ड शैलेंद्र से बहस कर रहे थे। वहां गार्ड ने गाड़ी खोलने से मनाकर किया तो बदमाशों ने गार्ड के पैर में देसी कट्टे से फायर कर दिया। इसके बाद दोनों बदमाश गाड़ी के अंदर रखे पेटी से कैश निकालकर बैग में भर लिया और बाईक से फरार हो गए।

यह राशि शराब दुकानों की दैनिक बिक्री का कलेक्शन था। वारदात के लगभग 60 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला। आईजी बिलासपुर रेंज डॉ. संजीव शुक्ला ने 30 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की है। इससे पहले जांजगीर-चांपा के पुलिस अधीक्षक ने भी 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।

ताज़ा समाचार

सक्ती - आखिर किसने पोती राजा धर्मेन्द्र सिंह और देवेन्द्र अग्निहोत्री की तश्वीर पर लाल स्याही, और क्या है इसके मायने??
सक्ती - आखिर किसने पोती राजा धर्मेन्द्र सिंह और देवेन्द्र अग्निहोत्री की तश्वीर पर लाल स्याही, और क्या है इसके मायने??
सक्ती SP ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक ही झटके में बदल दिए इन चार थानों के प्रभारी, देखे आदेश की कॉपी..
सक्ती SP ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक ही झटके में बदल दिए इन चार थानों के प्रभारी, देखे आदेश की कॉपी..
छत्तीसगढ़ - अधेड़ महिला के साथ हैवानियत, रेप के बाद प्रायवेट पार्ट में डाला बोतल, हुई मौत
छत्तीसगढ़ - अधेड़ महिला के साथ हैवानियत, रेप के बाद प्रायवेट पार्ट में डाला बोतल, हुई मौत
छत्तीसगढ़ - 27 साल की महिला ने नाबालिग बालक के साथ जबरजस्ती बनाया शारीरिक संबंध, हुई गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - 27 साल की महिला ने नाबालिग बालक के साथ जबरजस्ती बनाया शारीरिक संबंध, हुई गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, गजेन्द्र और सुरेन्द्र मिलकर इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, गजेन्द्र और सुरेन्द्र मिलकर इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - पिता अपनी बेटी पर रखता था बुरी नजर, परेशान पत्नी ने मायके वालों को बुलाया और फिर..
छत्तीसगढ़ - पिता अपनी बेटी पर रखता था बुरी नजर, परेशान पत्नी ने मायके वालों को बुलाया और फिर..
सक्ती जिले के जुआरी जांजगीर जिले में जुआ खेलते गिरफ्तार, देखे सभी का नाम और पता
सक्ती जिले के जुआरी जांजगीर जिले में जुआ खेलते गिरफ्तार, देखे सभी का नाम और पता
छत्तीसगढ़ - गांव में बैठक के दौरान उप सरपंच के भतीजे की हत्या, वारदात से मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - गांव में बैठक के दौरान उप सरपंच के भतीजे की हत्या, वारदात से मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान आपस मे भिड़े कांग्रेस नेता, जमकर हुई मारपीट
छत्तीसगढ़ - जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान आपस मे भिड़े कांग्रेस नेता, जमकर हुई मारपीट
छत्तीसगढ़ - सायबर ठगों ने पोर्न वीडियो देखने का आरोप लगाकर युवती को इतना परेशान किया कि उसने,,
छत्तीसगढ़ - सायबर ठगों ने पोर्न वीडियो देखने का आरोप लगाकर युवती को इतना परेशान किया कि उसने,,
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH