जांजगीर चाम्पा - पत्नी और तीन बेटियों के हत्यारे को 04 बार उम्रकैद की सजा , जिला कोर्ट का फैसला

जांजगीर चाम्पा , 11/03/2025 7:01:35 PM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - पत्नी और तीन बेटियों के हत्यारे को 04 बार उम्रकैद की सजा , जिला कोर्ट का फैसला

जांजगीर चाम्पा 12 मार्च 2025 - जिले के देवरी गांव में दो साल पहले चरित्र संदेह के चलते अपनी पत्नी और तीन बेटियों की हत्या करने वाले शख्स देशराज कश्यप को कोर्ट ने अर्थदण्ड सहित 4 बार आजीवन कठोर कारावास की सजा सुनाई है। मामला बलौदा थाना अंतर्गत पंतोरा चौकी क्षेत्र का है। 

जानकारी के मुताबिक, ग्राम देवरी में देशराज कश्यप अपनी पत्नी मोंगरा बाई (40) और 3 बेटियां पूजा (16), भाग्य लक्ष्मी (10) और याचना (6) के साथ रहता था। 31 जुलाई 2023 की रात खाना खाने के बाद मां और तीनों बेटियां कमरे में सोने के लिए चली गईं। रात में ही आरोपी देशराज उठा और फावड़ा से सो रही पत्नी और तीनों बेटियों को मार डाला। 1 अगस्त और 2 अगस्त को दिनभर लोगों ने परिवार के किसी भी सदस्य को नहीं देखा, तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई।

पड़ोसियों ने सरपंच को मामले की जानकारी दी। सरपंच भी देशराज के घर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का दरवाजा खुलवाया तो अंदर का नजारा देखकर स्तब्ध रह गई। क्योंकि घर में मोंगरा बाई और उसकी तीनों बेटियों की लाश लहूलुहान हालत में पड़ी थी। पूरे कमरे और घर में खून ही खून फैला हुआ था। हत्याकांड के बाद देशराज फारार हो गया था, जिसे पुलिस ने 2 अगस्त 2023 को बलौदा बस स्टैंड से गिरफ्तार किया था।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH