पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बंगले से बाहर निकली ED की टीम , छापेमारी में इतने रुपये हुए बरामद

रायपुर , 10-03-2025 9:20:06 PM
Anil Tamboli
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बंगले से बाहर निकली ED की टीम , छापेमारी में इतने रुपये हुए बरामद

रायपुर 10 मार्च 2025 - पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई निवास से ED की टीम रायपुर रवाना हो गई है. ED के अफसरों ने भूपेश बघेल और उनके परिवार से 11 घंटे तक पूछताछ की. दस्तावेजों और सोने-चांदी के जेवरातों की जांच की. परिवार के सदस्यों के मोबाइल फोन और कॉल डिटेल की भी जानकारी ली. ED की टीम ने भूपेश के घर से 33 लाख रुपए नगद बरामद किया है।

ED की कार्रवाई के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रेसवार्ता कर कहा, सुबह-सुबह मेरे निवास पर ED के अधिकारी पहुंच गए थे. मुझे विधानसभा जाने से मना किया. मोबाइल मांगा नहीं दिया तो बात करने से मना किया. जांच में 33 लाख रुपए नगद मिला है. हमने इसका हिसाब देने की बात कही है. पत्नी, बहू, बच्चों, बेटे की अलमारी खंगाली, लेकिन उनको कुछ नही मिला।

भूपेश बघेल ने कहा, विधानसभा में सवाल पूछना अपराध हो गया है. मैंने विधानसभा में विजय शर्मा से सवाल किया उसके बाद ED भेज दी. भाजपा के बौखलाहट की वजह से ये छापा मारा गया. प्रताड़ित करने, बदनाम करने और परेशान करने के लिए इस तरह की कार्रवाई करते हैं. ED को कुछ नहीं मिला इसलिए शाम तक कार्रवाई खत्म हो गई।

उन्होंने कहा, कांग्रेस ने मुझे पंजाब का प्रभार दिया है, ये भी मेरे यहां छापे की वजह है. ED ने घर में कितनी संपत्ति है, इस संबंध में पूछताछ की है. भूपेश बघेल के हाथ को दबाने की ताकत किसी में नहीं है. भूपेश बघेल डरने वाला नहीं है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर

सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने

आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग

छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा

शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम

छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH