पत्नी के अवैध संबंध में पति बन रहा था बाधा , पत्नी ने 01 लाख की सुपारी देकर करा दी हत्या

उत्तर प्रदेश , 08/03/2025 7:13:23 PM
Anil Tamboli
पत्नी के अवैध संबंध में पति बन रहा था बाधा , पत्नी ने 01 लाख की सुपारी देकर करा दी हत्या

सीतापुर 09 मार्च 2025 - मानपुर थाना क्षेत्र में 27 फरवरी को लापता हुए संजय वर्मा हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पत्नी नेहा ने अपने प्रेमी बादशाह आलम के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम देने के लिए 1 लाख रुपए में सुपारी किलर हायर किए। पुलिस जांच में पता चला कि नेहा के गांव के ही बादशाह आलम से अवैध संबंध थे, जिसका संजय विरोध करता था।

संजय को रास्ते से हटाने के लिए नेहा और बादशाह ने मिलकर गांव के मोहित वर्मा और रवि को 1 लाख रुपए का लालच देकर हत्या की साजिश में शामिल कर लिया। 26 फरवरी को आरोपियों ने बाजार चलने का बहाना बनाकर संजय को बाइक से सुनसान जगह ले गए। वहां पहले से तैयार चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी और शव को बाराबंकी की नहर में फेंक दिया। 27 फरवरी को नेहा ने पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराकर पुलिस को गुमराह किया।

03 मार्च को बाराबंकी के बड्डूपुर थाना क्षेत्र की नहर से संजय का शव बरामद हुआ। पुलिस ने जांच शुरू की तो सच्चाई सामने आ गई। नेहा, उसके प्रेमी बादशाह और भाड़े के एक हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया गया। वारदात में इस्तेमाल बाइक और चाकू भी बरामद कर लिया गया है।

ASP प्रवीण रंजन सिंह के मुताबिक, मुख्य आरोपी पत्नी नेहा, प्रेमी बादशाह और एक हत्यारे को पकड़ लिया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी रवि अभी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

संजय और नेहा की शादी 5 साल पहले हुई थी और उनका 3 साल का एक बेटा भी है। लेकिन अवैध संबंधों की वजह से नेहा ने अपने ही पति को मौत के घाट उतारने की खौफनाक साजिश रच डाली। अब पुलिस इस मामले में चार्जशीट तैयार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH