नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने दी खुली चुनौती , कहा दम है तो,,

रायपुर , 08-03-2025 4:56:18 PM
Anil Tamboli
नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने दी खुली चुनौती , कहा दम है तो,,

रायपुर 08 मार्च 2025 - छत्तासगढ़ विधानसभा में विभागों के अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान चुनौती भरे लहजे में सरकार से नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने कहा है कि, अगर सरकार को लगता है कि, हमारे लोगों ने गलत किया है तो अंदर करवा दें। नेता प्रतिपक्ष डॉ महंत ने सत्ता पक्ष से कहा "आपको जांच कराने की हिम्मत तो है नहीं, बिना मतलब चिल्लाते रहते हो।"

दरअसल सदन में नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत के ज़रिए यह विषय आया कि, एक पेड़ माँ के नाम लगाने वाली योजना में प्रति पेड़ की क़ीमत 1195 से लेकर 925 आई है और कोई पेड़ ऐसा नहीं है जो ना तो फल देगा और ना ही छाया, डॉ चरणदास महंत ने बीजेपी की ओर से पूर्ववर्ती सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोपों का जिक्र करते हुए सत्ता पक्ष को कहा.. आप लोगों को 14 महीने मिल गए। अगर आपको लगता है कि हमारे लोगों ने गलत किया है तो अंदर करवा दो न। बहुत लोग अंदर हैं, और कुछ लोग अंदर हो जाएँगे। आपको जांच कराने की हिम्मत तो है नहीं, बिना मतलब के चिल्लाते रहते हो।

जब नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने यह कहा कि, जांच कराने की हिम्मत नहीं है, बेमतलब चिल्लाते हैं, तब आसंदी से विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने चुटकी लेते हुए कहा - "कुछ नाम बता देंगे किनको किनको अंदर करवाना है।

जब यह विषय आया तो आदिम जाति मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि, इंतज़ार की घड़ियाँ समाप्त होने वाली है, एक एक कर के सब अंदर जाने वाले हैं। मंत्री नेताम ने कहा - "माननीय नेता प्रतिपक्ष जी की जो चिंता है, इनकी चिंता रोज बढ़ती जा रही है, इंतज़ार की घड़ियाँ समाप्त होने वाली है। धीरे धीरे कर के एक एक कर के सब अंदर जाने वाले हैं। इसलिए आप चिंता मत करिए। आपको ठंडक महसूस होगी।

इस पर नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने कहा -“महाराज 14 महीने में तो एक भी आदमी अंदर नहीं करा सके और क्या कर लोगे ?” यह बात सुनते ही रामविचार नेताम ने कहा -"जाएँगे जाएँगे आप चिंता मत करिए।” इस पर नेता प्रतिपक्ष डॉ महंत ने कहा - "साढ़े तीन साल में कितना अंदर करा लोगे। हिम्मत है तो अंदर कराके दिखाइए न। आप अंदर करिए।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH