छत्तीसगढ़ - फेल हुई भाजपा की रणनीति , जिला पंचायत में मिली हार , निर्दलीय प्रत्याशी ने दी मात

गौरेला पेंड्रा मरवाही , 07-03-2025 6:25:30 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - फेल हुई भाजपा की रणनीति , जिला पंचायत में मिली हार , निर्दलीय प्रत्याशी ने दी मात

GPM 07 मार्च 2025 - जिला गठन के बाद पहली बार GPM में जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का चुनाव हुआ, जिसमें भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों काे हार का सामना करना पड़ा. अध्यक्ष पद के चुनाव में निर्दलीय चुनाव जीतकर आई भाजपा के ही समीरा पैकरा और उपाध्यक्ष पद पर उपेंद्र बहादुर ने जीत हासिल की है. जीत के बाद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष  भाजपा कार्यालय पहुंचे और उन्होंने ने विधायक प्रणव मरपच्ची को माला पहनाना चाहा तो विधायक ने माला पहनने से मना कर दिया। विधायक प्रणब मरपच्ची ने समीरा पैकरा को कांग्रेसी बताते हुए उन्हें बधाई दी।

बता दे कि जिला पंचायत में सदस्यों की कुल 10 सीटें हैं. इसमें कांग्रेस के 2, भाजपा के 3, एक मुक्त और 4 निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव जीते हैं. निर्दलीय में दो भाजपा के ही थे. अध्यक्ष पद पर समीरा पैकरा चुनी गई. उन्होंने भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी राजेश नंदनी आर्मो को 6-4 के अंतर से हराया. समीरा पैकरा को 6 वोट और राजेश नंदनी आर्मो को 4 वोट मिले. दूसरीं तरफ जिला पंचायत के उपाध्यक्ष पद उपेंद्र बहादुर सिंह चुने गए. उन्होंने भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी श्याममणि राठौर को हराया. उपेंद्र बहादुर को 6 वोट और श्याममणि राठौर को 4 वोट मिले।

भाजपा विधायक प्रणब मरपच्ची ने कहा कि जिला पंचायत में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों की हार पर संगठन को संज्ञान लेना चाहिए कि आखिर भीतरघात कहां हुआ. वहीं दबी जुबान से पार्टी के ही लोग विधायक को हार का जिम्मेदार बता रहे हैं, क्योंकि विधायक बनने के बाद बीते दिन हुए मरवाही नगर पंचायत में कांग्रेस, मरवाही जनपद में कांग्रेस ने कब्जा किया. इसके बाद अब जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव में भी भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है. इस मामले में संगठन के लोग कुछ कहने से बच रहे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर की टक्कर से एक्टिवा सवार 60 साल की महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर की टक्कर से एक्टिवा सवार 60 साल की महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती - सटोरिया आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस की दबिस, आकाश टेमरिहा फरार, तलाश जारी
सक्ती - सटोरिया आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस की दबिस, आकाश टेमरिहा फरार, तलाश जारी
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाईक सवार पति और पत्नी की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाईक सवार पति और पत्नी की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का  नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH