छत्तीसगढ़ - कांग्रेसी नेता कर रहा था नक्सलियों की मदद , NIA ने किया गिरफ्तार

रायपुर , 07-03-2025 12:32:45 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - कांग्रेसी नेता कर रहा था नक्सलियों की मदद , NIA ने किया गिरफ्तार

रायपुर 07 मार्च 2025 - छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी सेना के हवलदार मोतीराम अचला की हत्या की साजिश में शामिल थे। इन चारों का संबंध प्रतिबंधित नक्सली संगठन CPI (माओवादी) से बताया जा रहा है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान भवन लाल जैन उर्फ भुवन जैन, सुरेश कुमार सलाम, शैलेंद्र कुमार बघेल उर्फ गोलू और अंदूराम सलाम के रूप में हुई है। इनमें से एक आरोपी अंतागढ़ से कांग्रेस नेता बताया जा रहा है।

दरअसल कांकेर जिले के बड़ेतेवड़ा गांव में एक मेले के दौरान सेना के जवान मोतीराम अचला की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। उस समय वह पूर्वोत्तर भारत में तैनात थे और छुट्टी पर अपने गांव आए हुए थे। इस मामले की जांच पहले छत्तीसगढ़ पुलिस कर रही थी, लेकिन एक साल बाद NIA ने केस अपने हाथ में लिया।

NIA की जांच में पता चला कि ये चारों आरोपी नक्सलियों के ओवरग्राउंड वर्कर (OGW) के रूप में काम कर रहे थे। ये न केवल जबरन वसूली में शामिल थे, बल्कि लोगों के बीच डर फैलाने के लिए नक्सली गतिविधियों को भी बढ़ावा दे रहे थे। छापेमारी के दौरान एजेंसी ने कई आपत्तिजनक दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी बरामद किए हैं। NIA ने कहा है कि यह जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। एजेंसी यह भी पता लगा रही है कि इन आरोपियों का नेटवर्क कहां-कहां तक फैला हुआ है और इनके अन्य सहयोगी कौन-कौन हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर

सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने

आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग

छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा

शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम

छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH