छत्तीसगढ़ - ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी , हादसे में चार लोगों की मौत

नारायणपुर , 06/03/2025 8:36:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी , हादसे में चार लोगों की मौत

नारायणपुर 06 मार्च 2025 - PDS का चावल लेकर लौट ग्रामीणों से भरी ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई इस हादसे में ट्रेक्टर में सवार तीन ग्रामीणोे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 12 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। आज सुबह एक ग्रामीण ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 

दरअसल, नारायणपुर के ग्राम तोयामेटा, कावानार और मुसनार के ग्रामीण पीडीएस चावल लेने के लिए ग्राम ओरछा 5 मार्च की रात आठ बजे गये थे। चावल लेने के बाद लगभग 16 ग्रामीण ट्रेक्टर में सवार होकर अपने-अपने ग्राम लौट रहे थे। इसी दौरान छोटे डोंगरे थाना क्षेत्र के ग्राम मडोनार के आगे नाला के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में वाहन सवार दो पुरूष और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पांच महिला, छह पुरूष व एक बच्ची का रेस्क्यू कर छोटेडोंगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

घायलों में दो गंभीर रूप से घायलों को छोटेडोंगर पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद रिफर कर नारायणपुर भेजा गया है। बाकी घायलों का उपचार जारी है। वहीं, आज सुबह एक घायल ने भी ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में अब मृतकोें की संख्या 4 हो गई है। फिलहाल नारायणपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..

सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका

सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल

वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..

आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH