छत्तीसगढ़ - जिला पंचायत चुनाव में कायम रहा भाजपा का दबदबा , देखे कहाँ कहाँ लहराया भगवा

रायपुर , 05-03-2025 9:04:20 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - जिला पंचायत चुनाव में कायम रहा भाजपा का दबदबा , देखे कहाँ कहाँ लहराया भगवा

रायपुर 05 मार्च 2025 - आखिरकार भाजपा नेताओं की बात सही साबित हो गई. प्रदेश के ज्यादातर जिला पंचायतों में भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए. एक स्थान पर टॉस से अध्यक्ष पद का फैसला हुआ, वहां भी भाजपा प्रत्याशी की किस्मत बुलंद रही।

पहले बात करें टॉस से हुए फैसले की तो दंतेवाड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए भाजपा और कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी को बराबर 5-5 मत मिले. इसके बाद टॉस से अध्यक्ष पद का फैसला हुआ, जिसमें भाजपा के नंदलाल मुडामी ने जीत हासिल की. अरविंद कुंजाम उपाध्यक्ष बने।

कोरबा जिला पंचायत के अध्यक्ष पद पर भाजपा के पवन कुमार सिंह, सक्ती जिला पंचायत से भाजपा के द्रौपदी कीर्तन चंद्रा , जांजगीर चाम्पा जिला पंचायत में सत्यलता मिरी, गरियाबंद जिला पंचायत में गौरी शंकर कश्यप, सूरजपुर से चंद्रमणि निर्विरोध, बस्तर जिला पंचायत में वेतमति कश्यप निर्विरोध निर्वाचित हुए।

बीजापुर जिला पंचायत से भाजपा की जानकी कोर्स, कोरिया जिला पंचायत से मोहित पैकरा, दुर्ग जिला पंचायत से सरिता बंजारे, खैरागढ़ जिला पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए प्रियंका खंबन ताम्रकार और उपाध्यक्ष के तौर पर विक्रांत सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए।

वही कांकेर जिला पंचायत में अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा की किरण नरेटी ने कांग्रेस की झरना ध्रुव को हराया है. जिला पंचायत के 13 सदस्यों ने मतदान किया है. इनमें से 10 ने भाजपा की प्रत्याशी को तो 3 सदस्यों ने कांग्रेस प्रत्याशी को वोट दिया।

इसी तरह इसी तरह बेमेतरा में भाजपा प्रत्याशी कल्पना योगेश तिवारी ने कांग्रेस की शशि गायकवाड़ को पराजित कर अध्यक्ष पद पर काबिज हुईं. कल्पना तिवारी को 10 तो वहीं कांग्रेस को महज 4 मत मिले. कल्पना प्रदेश में सबसे ज्यादा वोटों से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीतकर आई हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH