छत्तीसगढ़ का एक नौकरी पेशा टी वी पर बंगाली बाबा का विज्ञापन देख आया झाँसे में , फिर शुरू हुई डर दहशत और लूट की कहानी ,,

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ का एक नौकरी पेशा टी वी पर बंगाली बाबा का विज्ञापन देख आया झाँसे में , फिर शुरू हुई डर दहशत और लूट की कहानी ,,
बिलासपुर 22 नवम्बर 2020 - शातिर ठग ने इलाज के नाम पर एक अधेड़ से 4.15 लाख रुपए ठग लिए। अधेड़ ने बेटे के इलाज के लिए विज्ञापन देखकर बंगाली बाबा से संपर्क किया था। मौत का डर दिखाकर ठग रुपए वसूलता रहा। अधेड़ ने उसे रकम देने के लिए बैंक से लोन तक लिया, लेकिन अभी भी रुपए की मांग कर रहा है। मामला कोटा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, पड़ावपारा कोटा निवासी देवानंद यादव कृषि उपज मंडी में चपरासी है। उसका बेटा काफी दिनों से बीमार रहता है। करीब एक साल पहले एक टीवी चैनल पर विज्ञापन देखा, जिसमें बीमारी का शर्तिया इलाज करने का दावा किया गया था। 

उसमें दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो किसी बंगाली बाबा से बात हुई। देवानंद ने अपने बेटे की समस्या बताई। इस पर बंगाली बाबा ने एकाउंट नंबर दिया और 5500 रुपए जमा करने के लिए कहा। उसकी बातों में आकर देवानंद ने रुपए खाते में जमा कर दिए। 

रुपए मिलने के बाद कथित बंगाली बाबा ने कहा कि 02 अगरबत्ती के साथ 03 नीबू और सुई अपने घर के दरवाजे के सामने रख देना और वह अपनी शक्ति से उसके बेटे को ठीक कर देगा शाम को फिर कॉल आया और बेटे व उसकी पत्नी की फोटो भेजने को कहा गया।

कथित बंगाली बाबा के कहने पर देवानंद यादव ने फोटो वॉट्सऐप कर दी अगले दिन बंगाली बाबा का फिर कॉल आया और बताया कि उसके घर में दो सांप हैं जो बेटे को मार देंगे देवानंद यादव  डरकर एक बार फिर 65 हजार रुपए फिर बताये गए खाते में जमा कर दिए बाबा लगातार कॉल कर बेटे व परिवार को मरने के लिए डराता रहा और देवानंद रुपये भेजते गया। 

कथित बंगाली बाबा को रुपये भेजने के लिए देवानंद ने बैंक से लोन तक ले लिया और अलग-अलग समय में कुल 4.15 लाख रुपए से ज्यादा बंगाली बाबा के बताए खाते में जमा कर दिए। 

इसके बाद भी बंगाली बाबा लगातार देवानंद को कॉल कर रहा था देवानंद यादव का कहना है कि बाबा ने उससे कहा कि काम हो गया है और आखिरी बार 2.24 लाख रुपए और खाते में जमा कर दे इसके बाद काम पूरा खत्म हो जाएगा। 

लगातार धमकी और डर के कारण देवानंद बंगाली बाबा का फोन तक उठाना बंद कर दिया है, लेकिन फिर भी उसके कॉल लगातार आ रहे हैं जिसके चलते अब देवानंद मदद के लिए थाने पहुंच कर पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH