जांजगीर चाम्पा - जीत का प्रमाणपत्र लेने गए सरपंच प्रत्याशी को अधिकारियों ने कही ऐसी बात जिसे सुनकर हुआ बेहोश

जांजगीर चाम्पा , 26/02/2025 3:22:48 PM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - जीत का प्रमाणपत्र लेने गए सरपंच प्रत्याशी को अधिकारियों ने कही ऐसी बात जिसे सुनकर हुआ बेहोश

जांजगीर चाम्पा 26 फरवरी 2025 - जनपद पंचायत पामगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अनोखा मामला सामने आया है। चुनाव के बाद जिस सरपंच प्रत्याशी को अधिक वोट मिले थे उसने रात को जश्न मनाया और सुबह प्रमाण पत्र लेने पहुंचा, तो उसे अंदाजा भी नहीं था कि उसके साथ क्या होने वाला है। दरअसल वह सरपंच प्रत्याशी जीता नहीं था बल्कि हार गया था और जो सरपंच प्रत्याशी हार के गम में डूब कर सोया था वह जीत गया था। मामला ग्राम पंचायत चोरभट्टी है।

दरअसल पामगढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र में 23 फरवरी को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए वोट डाले गए थे ग्राम पंचायत चोरभट्टी में 4 बूथ बनाए गए थे मतदान प्रक्रिया पूरा होने के बाद चारों बूथ में अलग-अलग मतगणना हुई वहां मौजूद प्रतिनिधि अपने-अपने आकड़े लिखकर जोड़ लगाया जिसमे जानकी प्रसाद कश्यप को 451 वोट मिले जबकि नेतराम को 417 वोट मिले थे। जानकी प्रसाद 34 वोट से अधिक थे खबर मिलने के बाद उनके समर्थक ख़ुशी के मारे झूम उठे और मस्ती में डूब गये।

दो दिन जश्न मनाने के बाद जब प्रमाणपत्र लेने के लिए जानकी कश्यप पामगढ़ पहुंचे तो निर्वाचन अधिकारीयों ने उन्हें 38 वोट से हार की बात कहते हुए नेतराम की जीत जानकारी दी और प्रमाण पत्र देने से मना कर दिया यह बात सुनकर जानकी प्रसाद के होश उड़ गए और चक्कर आने लगे उसे तत्काल हास्पिटल ले जाया गया जहाँ डाक्टर ने उसका इलाज किया।

ग्राम पंचायत में चर्चा की तो बताया की बूथ क्रमांक 76, 77, 78 और 79 में मतदान और मत की गिनती हुई थी पंचायत में 6 प्रत्याशी थे उन्होंने बताया की बूथ 79 के अंक में फेरबदल हुआ है इस बूथ में 3 नंबर के प्रत्याशी नरेश कश्यप को 157 वोट मिले थे और नेतराम को 85 वोट मिले थे उन्होंने आशंका जताई है की इन्ही के वोट में हेरफेर हुआ है नरेश कश्यप का वोट नेतराम में डाला गया जिससे नेतराम का वोट 417 से बढ़ कर 489 हो गया जो जानकी प्रसाद के 451 वोट से 38 वोट अधिक है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH