छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने इन संभाग में जताई बारिश की संभावना , ओला गिरने का भी अलर्ट जारी

रायपुर , 23-02-2025 12:11:30 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने इन संभाग में जताई बारिश की संभावना , ओला गिरने का भी अलर्ट जारी

रायपुर 23 फरवरी 2025 - छत्तीसगढ़ में कल से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बादलों की लुका छुपी और सर्द हवाओं के बीच कई जगह पर आज बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक इसी तरह मौसम के होने का अनुमान जताया है। साथ ही कुछ जगहों पर ओले के साथ बारिश होगी।

मौसम विभाग ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में दिन का तापमान औसत 35 डिग्री तक बना रहेगा, वहीं कुछ हिस्सों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश होगी। बस्तर संभाग के कुछ स्थानों पर बारिश होने की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। इसके अलावा प्रदेश के आउटर इलाकों में रात के तापमान में भी कमी महसूस होगी। जिसकी वजह से लोगों को ठंड महसूस होगी। प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम की तब्दीली से गर्मी से हल्की राहत मिलेगी।

बता दें कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में इस तरह का बदलाव महसूस किया जा रहा है।आगामी दो दिनों में तापमान लगभग 2 डिग्री तक कम हो सकता है। वहीं, अधिकतम तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होने के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अधिकतर जगह मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन बस्तर संभाग के दक्षिणी हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। 

आज और 24 फरवरी को दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। साथ ही, आसमान आंशिक रूप से मेघमय रहने की संभावना है।पश्चिमी हवाओं में एक द्रोणिका पश्चिम बंगाल से उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश तक समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर बना हुआ है. दूसरी द्रोणिका उत्तरी केरल से मध्य महाराष्ट्र तक समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊँचाई पर स्थित है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH