जांजगीर चाम्पा - मुर्गी से भरे पिकअप ने बाईक सवार को मारी टक्कर , हादसे में एक युवक की मौत
जांजगीर चाम्पा 22 फरवरी 2025 - इस वक्त जांजगीर चाम्पा जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है यहाँ मुर्गी से भरे पिकअप ने बाईक सवार को टक्कर मार दी है इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसे के बाद चालक पिकअप को लेकर फरार हो गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना सारागांव थाना क्षेत्र के ग्राम रोहदा की है।
जानकारी के मुताबिक ग्राम रोहदा का रहने वाला मृतक युवक मदन सिंह कंवर किसी काम से अपनी बाइक से सुबह बम्हनीडीह आने को निकला हुआ था। इस दौरान वह ग्राम रोहदा के मुख्य मार्ग पर जा रहा था कि एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को जोरदार ठोकर मारी जिससे मदन सिंह कंवर बाइक से उछल कर सड़क में जा गिरा। हादसे में युवक को गंभीर चोट आने पर मौके पर ही दम तोड दिया।
घटना की जानकारी सारागांव पुलिस को मिलने पर मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। सारागांव थाने में अपराध दर्ज कर फरार पिकअप वाहन की तलाश में जुटी हुई है।
















