टेलीग्राम पर बिक रहा है महाकुंभ में स्नान करती और कपड़े बदलती महिलाओं की प्राइवेट फोटो-वीडियो??

उत्तर प्रदेश , 19/02/2025 2:46:35 PM
Anil Tamboli
टेलीग्राम पर बिक रहा है महाकुंभ में स्नान करती और कपड़े बदलती महिलाओं की प्राइवेट फोटो-वीडियो??

प्रयागराज 19 फरवरी 2025 - महाकुंभ 2025 में लाखों श्रद्धालु गंगा स्नान कर पुण्य अर्जित कर रहे हैं. हालांकि, कुछ असामाजिक तत्व इस पवित्र आयोजन को शर्मसार कर रहे हैं. महिलाओं के गंगा स्नान और कपड़े बदलने की गुप्त रूप से रिकॉर्ड की गई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया और टेलीग्राम पर तेजी से वायरल हो रही हैं। कुछ सोशल मीडिया पेज और टेलीग्राम चैनल्स महिलाओं के स्नान करते हुए या कपड़े बदलते हुए वीडियो और तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं।

ये वीडियो विशेष रूप से महाकुंभ के दौरान बनाए गए हैं और दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो महाकुंभ से संबंधित हैं, जबकि इनमें से कई वीडियो पुराने हैं और प्रयागराज महाकुंभ से संबंधित नहीं हैं. इन वीडियो को अन्य अश्लील सामग्री को बढ़ावा देने वाले फेसबुक पेजों पर शेयर किया जा रहा है, जहां 'महाकुंभ गंगा स्नान प्रयागराज' जैसे कैप्शन लगाए जाते हैं। 

यह मामला यहीं नहीं रुकता, बल्कि कुछ टेलीग्राम चैनल्स ने इन वीडियो को गुप्त रूप से शेयर करने का एक नया तरीका ढूंढ लिया है. इन चैनल्स के नाम जैसे 'Ganga river open bathing group', 'Hidden bath videos group' और 'Open bath videos group' जैसे नामों से खुले रूप से वीडियो शेयर किए जा रहे हैं. टेलीग्राम के सर्च इंजन और प्लेटफॉर्म पर इन वीडियो की सर्चिंग में 12 से 18 फरवरी तक उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखी गई है. इन चैनल्स तक पहुंचने के लिए शुल्क लिया जा रहा है, जो 1999 रुपये से 3000 तक हो सकता है। 

सपा चीफ अखिलेश यादव ने मामले की निंदा करते हुए सरकार पर हमला बोला. अखिलेश यादव ने कहा कि, "ये एक अति अशोभनीय एवं संवेदनशील मामला है कि महाकुंभ में नारी के मान-सम्मान की रक्षा करने में भाजपा सरकार विफल रही है. महाकुंभ में पुण्य कमाने आई स्त्री शक्ति की तस्वीरों के सरेआम बेचे जाने के समाचार पर श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश है. नारी की गरिमा की सुरक्षा करना सरकार का कर्तव्य है, क्या सरकार इस ऑनलाइन बिक्री से जीएसटी कमाकर इस गोरखधंधे की हिस्सेदारी नहीं बन रही है. उप्र एवं राष्ट्रीय महिला आयोग तुंरत संज्ञान लेकर सक्रिय हो और समस्त उत्तरदायी लोगों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई हो. घोर निंदनीय!

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH