छत्तीसगढ़ - साय सरकार का बड़ा फैसला , अब दुकानदार 24 धंटे खुली रख सकते है अपनी दुकानें

रायपुर , 19-02-2025 12:42:43 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - साय सरकार का बड़ा फैसला , अब दुकानदार 24 धंटे खुली रख सकते है अपनी दुकानें

रायपुर 19 फरवरी 2025 - छत्तीसगढ़ सरकार ने छोटे दुकानदारों को राहत और कर्मचारियों के अधिकारों के संरक्षण के लिए छत्तीसगढ़ दुकान एवं स्थापना (नियोजन एवं सेवा की शर्तों का विनियमन) अधिनियम, 2017 और नियम 2021 को पूरे राज्य में लागू कर दिया है। इसके साथ ही पुराना अधिनियम 1958 और नियम 1959 को निरस्त कर दिया गया है। श्रम विभाग के अनुसार, नया अधिनियम पूरे राज्य में लागू होगा, जबकि पुराना अधिनियम केवल नगरीय निकाय क्षेत्रों में प्रभावी था। 

इस बदलाव से छोटे दुकानदारों को राहत मिलेगी, क्योंकि नया कानून केवल 10 या अधिक कर्मचारियों वाली दुकानों और स्थापनाओं पर ही लागू होगा। पहले, बिना किसी कर्मचारी के भी सभी दुकानें अधिनियम के दायरे में आती थीं। नए नियमों के तहत, दुकान और स्थापनाओं के पंजीयन शुल्क को कर्मचारियों की संख्या के आधार पर तय किया गया है। न्यूनतम शुल्क 1,000 रुपये और अधिकतम 10,000 रुपये होगा। पहले यह शुल्क 100 रुपये से 250 रुपये तक था। श्रम विभाग ने स्पष्ट किया है कि नए अधिनियम के लागू होने के 6 महीने के भीतर सभी पात्र दुकानों और स्थापनाओं को पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। यह प्रक्रिया श्रम विभाग के पोर्टल shramevjayate.cg.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन पूरी की जा सकेगी। 

पुरानी व्यवस्था में दुकानों को सप्ताह में एक दिन बंद रखना अनिवार्य था। अब दुकानें 24 घंटे और पूरे सप्ताह खुली रह सकती हैं, बशर्ते कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश दिया जाए। नई व्यवस्था के तहत, कुछ सुरक्षा शर्तों के साथ महिला कर्मचारियों को रात में भी काम करने दिया जाएगा। सभी नियोजकों को अपने कर्मचारियों के रिकॉर्ड इलेक्ट्रॉनिक रूप से मेंटेन करने होंगे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - इन 50 पदों पर होगी सीधी भर्ती, तनख्वाह मिलेगी 20 हजार रुपए प्रतिमाह
छत्तीसगढ़ - इन 50 पदों पर होगी सीधी भर्ती, तनख्वाह मिलेगी 20 हजार रुपए प्रतिमाह
छत्तीसगढ़ - शादी के दौरान दूल्हे के दोस्त ने नाबालिग के साथ कि गंदी हरकत, आहत नाबालिग ने लगाई फाँसी
छत्तीसगढ़ - शादी के दौरान दूल्हे के दोस्त ने नाबालिग के साथ कि गंदी हरकत, आहत नाबालिग ने लगाई फाँसी
छत्तीसगढ़ - तीन आरोपियों ने विधवा महिला के साथ किया गैंगरेप, पंचायत में रुपये लेकर मामले को दबाया
छत्तीसगढ़ - तीन आरोपियों ने विधवा महिला के साथ किया गैंगरेप, पंचायत में रुपये लेकर मामले को दबाया
छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर, स्कूलों से समय मे किया गया बड़ा बदलाव, देखे नया टाइमटेबल
छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर, स्कूलों से समय मे किया गया बड़ा बदलाव, देखे नया टाइमटेबल
छत्तीसगढ़ - कीचड़ से भरी डभरी में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - कीचड़ से भरी डभरी में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती - घर मे घुसकर अजय ने किया विवाहिता के साथ रेप की कोशिश, FIR दर्ज होते ही हुआ गिरफ्तार
सक्ती - घर मे घुसकर अजय ने किया विवाहिता के साथ रेप की कोशिश, FIR दर्ज होते ही हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - सरकारी छात्रावास की तीन छात्राएं प्रेग्नेंट, मामला सामने आने के बाद विभाग में मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - सरकारी छात्रावास की तीन छात्राएं प्रेग्नेंट, मामला सामने आने के बाद विभाग में मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - आज शाम से इन जिलों में बदलेगा मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - आज शाम से इन जिलों में बदलेगा मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
जांजगीर चाम्पा - आदर्श ग्राम पंचायत के सरपंच संतोष ने युवती को बनाया हवस का शिकार, हाईकोर्ट के आदेश के बाद..
जांजगीर चाम्पा - आदर्श ग्राम पंचायत के सरपंच संतोष ने युवती को बनाया हवस का शिकार, हाईकोर्ट के आदेश के बाद..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH