रायपुर में 60 लाख की डकैती , पीड़ित परिवार की युवती के प्रेमी ने बनाया था लूट का प्लान

रायपुर , 13-02-2025 10:04:57 PM
Anil Tamboli
रायपुर में 60 लाख की डकैती , पीड़ित परिवार की युवती के प्रेमी ने बनाया था लूट का प्लान

रायपुर 13 फरवरी 2025 - राजधानी रायपुर में मतदान के दिन हुई डकैती की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस के अनुसार पीड़ित वेल्लू परिवार की एक बहन के प्रेमी और इस वारदात में शामिल 5 डकैतों समेत कुल 10 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

शहर के अनुपम नगर में 11 फरवरी मंगलवार को हुई इस वारदात को अंजाम देने की योजना पिछले करीब 6 महीनों से तैयार की जा रही थी, जिसके लिये शातिर डकैत कई बार इलाके समेत घर में जाकर रेकी कर चुके थे। इस पूरी वारदात का खुलासा करते हुए IG रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा ने बताया कि इस वारदात की प्लानिंग पिछले 6 महीने से रची जा रही थी। इस साजिश में वेल्लू परिवार की एक बहन का प्रेमी ए. सोम शेखर ही पूरी वारदात का मास्टरमाईंड निकला। 

सोम को उसकी प्रेमिका उषा वेल्लू ने बताया कि घर में 60 लाख रूपये रखे हैं लेकिन उसके भाई बहन बंटवारा नहीं कर रहे हैं। जिसके बाद सोम शेखर ने इस वारदात को अंजाम देने के लिए जमीन दलालों देवलाल वर्मा और पुरूषोत्तम देवांगन को बताया कि, घर में करीब 60 लाख रूपये रखे हैं, उसको डकैती की वारदात कर निकालना है। जिसके लिए सोम कई बार दोनों आरोपियों को घर में कभी इलेक्ट्रीशियन तो कभी प्लम्बर बनाकर लेकर पूरे घर की रेकी करवाई और पैसे कहां रखे हैं वो बताया। 

ये जानने के बाद देवलाल वर्मा और पुरूषोत्तम देवांगन ने अपनी साथी भिलाई की नेहा त्रिपाठी और उसके पति राहुल त्रिपाठी को बताया जिसके बाद नेहा त्रिपाठी ने नागपुर से शाहिद पठान और पिंटू सारवान को इस वारदात की सुपारी देकर बुलाया और 11 फरवरी को शाहिद, पिंटु और देवलाल वर्मा, पुरूषोत्तम और नेहा त्रिपाठी के साथ रिट्ज कार में बैठकर आर्मी युनिफार्म और नकाब पहनकर वारदात को अंजाम देने पहुंचे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गये। 

प्लानिंग को नेहा त्रिपाठी लीड कर रही थी और उषा वेल्लू का प्रेमी ए.सोम शेखर BSF से रिटायर्ड सुबेदार मेजर है, इसलिये उसने सभी को जंगल वर्दी पहनकर आने की सलाह दी थी। 

इस पूरी वारदात के बाद क्राइम ब्रांच की करीब 50 लोगो की टीमें इनकी तलाश में लगी थी जिसमें खुलासा हुआ कि सभी आरोपी रिट्ज कार से महादेव घाट के रास्ते अमलेश्वर की तरफ भागे हैं। इस बीच पुलिस परिवार का भी टेक्निकल एनालिसिस कर रही थी। इस दौरान कई चौकाने वाले महत्वपूर्ण क्लू मिले तो पुलिस ने प्रेमी ए. सोम शेखर से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सबकुछ उगल दिया। 

आधी रात को एक साथ सभी जगहों पर रेड कार्रवाई जिसके बाद नागपुर, राजनांदगांव, दुर्ग भिलाई समेत 6 जिलो में टीमें बताए पतों पर भेजी गई और बुधवार और गुरूवार की दरमियानी आधी रात को एक साथ सभी जगहों पर रेड कार्रवाई कर सभी को दबोचा गया। इस वारदात के बाद शातिर आरोपियों ने 60 लाख रुपये आपस में बांट लिये। जिसमें सबसे ज्यादा पैसे नेहा त्रिपाठी और उसके पति राहुल त्रिपाठी ने रखे बाकी बदमाशों को ज्यादा कुछ नही मिलने की बात कहकर एक एक लाख रूपये ही दिये। 

फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 59 लाख 50 हजार रूपये समेत सोने के आभूषण और वारदात में प्रयुक्त रिट्ज एवं अल्टो कार जप्त कर लिया है। आईजी रायपुर ने इस मामले को 30 घंटो में सुलझाने पर 30 हजार नगद राशि इनाम में देने की घोषणा की है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो कोई और है, जाने क्या है भीतर खाने का मामला
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो कोई और है, जाने क्या है भीतर खाने का मामला
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH