छत्तीसगढ़ में सेक्स रैकेट चलाने विदेश से आई थी सत्तारोवा नादिराखोन , पुलिस की जांच में हुआ खुलासा

रायपुर , 08-02-2025 10:24:08 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में सेक्स रैकेट चलाने विदेश से आई थी सत्तारोवा नादिराखोन , पुलिस की जांच में हुआ खुलासा

रायपुर 08 फरवरी 2025 - राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड में बीते 5 फरवरी को एक विदेशी युवती द्वारा तीन युवकों को टक्कर मारने के मामले की जांच के दौरान पुलिस ने एक बड़े हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। इस रैकेट में तेलंगाना और त्रिपुरा की दो युवतियों समेत गैंग के डीलर और लॉजिस्टिक सपोर्ट करने वाले दो सदस्यों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। 

बता दें कि वीआईपी रोड में हादसे के बाद पुलिस ने उज़्बेकिस्तान की युवती सत्तारोवा नादिराखोन और वकील भावेश आचार्य को रिमांड पर लिया था। पुलिस की पुछताछ में उन्होंने कई अहम जानकारियां दीं। 

पुलिस के मुताबिक विदेशी युवती 30 जनवरी को उज़्बेकिस्तान से भारत पहुंची थी और 31 जनवरी को रायपुर आई। पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले की जांच के दौरान इस रैकेट से जुड़ी कई जानकारी मिली हैं। रायपुर, दुर्ग, भिलाई और बिलासपुर के ग्राहकों के नाम की एक डायरी बरामद हुई है। पुलिस को संदेह है कि यह रैकेट बड़े स्तर पर संचालित हो रहा था, जिसमें अन्य शहरों के भी ग्राहक शामिल हो सकते हैं। 

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस पूरे गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। जल्द ही पूरे सेक्स रैकेट का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल सरस्वती नगर और तेलीबांधा थाने में पीटा एक्ट के तहत मामले दर्ज किया गया हैं और आगे की जांच जारी है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर

सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद

सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो कोई और है, जाने क्या है भीतर खाने का मामला

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने

आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग

छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH