पार्टी में सिर फुटव्वल मचने के बाद नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास ने मारी पलटी , कहा मेरी बात को,,

रायपुर , 06-02-2025 3:07:49 PM
Anil Tamboli
पार्टी में सिर फुटव्वल मचने के बाद नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास ने मारी पलटी , कहा मेरी बात को,,

रायपुर 06 फरवरी 2025 - कांग्रेस के साल 2028 के विधानसभा चुनाव पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के नेतृत्व में लड़ने के बयान से नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत पलट गए हैं। उन्होंने दावा किया है कि उनके बयान को तोड़ मरोड़कर प्रस्तुत किया गया है। दरअसल, महंत का बयान आते ही भाजपा हमलावर हो गई थी और पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने भी सवाल उठाए थे। इधर, निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के बीच बयानों के तीर से सिर फुटौव्वल की स्थिति बनती जा रही है। 

बता दे कि नगरीय निकाय चुनाव के प्रचार के दौरान मंगलवार को अंबिकापुर की जनसभा में नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत पहुंचे थे। उन्होंने कहा था कि अगला चुनाव टीएस सिंहदेव के नेतृत्व में लड़कर छत्तीसगढ़ में फिर से कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। TS सिंहदेव हमेशा बेदाग रहे हैं। 

इस पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव ने चुटकी भी ली। उन्होंने कहा कि कि डॉ महंत का यह बयान कांग्रेस के भीतर चल रहे सत्ता-संघर्ष और गुटीय घमासान का ही परिचायक है। एक तरह से बघेल के नेतृत्व को महंत ने ठुकरा दिया है, जबकि अगले विधानसभा चुनाव में अभी चार साल बचे हैं। 

भाजपा के कटाक्ष की खबर संभवतः डॉ महंत तक पहुंच चुकी थी। अंबिकापुर से मनेंद्रगढ़ पहुंचते ही डॉ महंत ने पलटी मार ली। उन्होंने कहा, अंबिकापुर में मैंने तो ऐसा नहीं कहा है। मेरे बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया जा रहा है। प्रदेश में कांग्रेस सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी, जिसमें चेहरा सभी का होगा। अंबिकापुर सिंहदेव का क्षेत्र है उनके क्षेत्र में उनको उत्साहित नहीं करूंगा, तो क्या उनको कहूंगा कि उनके नेतृत्व में चुनाव हार गए।

ताज़ा समाचार

तेज रफ्तार ट्रक ने तीर्थयात्रियों से भरी बलेरो को मारी टक्कर, हादसे में 08 श्रद्धालुओं की मौत
तेज रफ्तार ट्रक ने तीर्थयात्रियों से भरी बलेरो को मारी टक्कर, हादसे में 08 श्रद्धालुओं की मौत
छत्तीसगढ़ में सूर्यदेव बरपा रहा है कहर, इस जिले में पारा हुआ 43 डिग्री के पार, लू चलने की संभावना
छत्तीसगढ़ में सूर्यदेव बरपा रहा है कहर, इस जिले में पारा हुआ 43 डिग्री के पार, लू चलने की संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 16 अप्रैल 2026 दिन गुरुवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 16 अप्रैल 2026 दिन गुरुवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - वेदांता पावर प्लांट हादसे में मरने वाले मजदूरों की हुई पहचान, देखे सभी मृतकों के नाम और पता
सक्ती - वेदांता पावर प्लांट हादसे में मरने वाले मजदूरों की हुई पहचान, देखे सभी मृतकों के नाम और पता
पुरुषोत्तम एक्सप्रेस की चपेट में आकर पांच लोगों की मौत, जाने कैसे हुआ यह हादसा
पुरुषोत्तम एक्सप्रेस की चपेट में आकर पांच लोगों की मौत, जाने कैसे हुआ यह हादसा
छत्तीसगढ़ - ब्यापारी ने पत्नी और दो बच्चो के साथ खाया जहर, सभी की हालत नाजुक
छत्तीसगढ़ - ब्यापारी ने पत्नी और दो बच्चो के साथ खाया जहर, सभी की हालत नाजुक
मुम्बई और ओडिशा में बैठ कर ऑनलाइन सट्टा खेला रहे छत्तीसगढ़ के 20 सटोरिये गिरफ्तार, 60 लाख का सामान जप्त
मुम्बई और ओडिशा में बैठ कर ऑनलाइन सट्टा खेला रहे छत्तीसगढ़ के 20 सटोरिये गिरफ्तार, 60 लाख का सामान जप्त
सक्ती - वेदांता पावर प्लांट हादसे में लगातार बढ़ रही है मृतकों की संख्या, अब तक इतने लोगो की जा चुकी है जान
सक्ती - वेदांता पावर प्लांट हादसे में लगातार बढ़ रही है मृतकों की संख्या, अब तक इतने लोगो की जा चुकी है जान
छत्तीसगढ़ - IPL में ऑनलाइन सट्टा खेलाते महेन्द्र और नागेश्वर राव गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में जुटी
छत्तीसगढ़ - IPL में ऑनलाइन सट्टा खेलाते महेन्द्र और नागेश्वर राव गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में जुटी
छत्तीसगढ़ - 10 हजार का इनामी कांग्रेस नेता भागवत थवाईत गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी का निकाला जुलूस
छत्तीसगढ़ - 10 हजार का इनामी कांग्रेस नेता भागवत थवाईत गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी का निकाला जुलूस
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH