छत्तीसगढ़ - ब्यापारी ने पत्नी और दो बच्चो के साथ खाया जहर, सभी की हालत नाजुक

कबीरधाम , 15/04/2026 3:14:38 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - ब्यापारी ने पत्नी और दो बच्चो के साथ खाया जहर, सभी की हालत नाजुक

कवर्धा 16 अप्रैल 2026 - कवर्धा जिले में एक व्यापारी द्वारा पत्नी और दो बच्चों के साथ जहर सेवन करने का मामला सामने आया है। चारों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस को मौके से तीन पन्नों का सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें आर्थिक तंगी और लेन-देन के दबाव का जिक्र किया गया है। यह मामला कवर्धा थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि व्यापारी योगेश जैन पर करीब 4 करोड़ रुपये का लेन-देन बकाया था। लंबे समय से उधारी के दबाव और लगातार पैसे की मांग से वह परेशान चल रहा था। परिजनों के अनुसार, उसे कुछ लोगों द्वारा धमकियां भी मिल रही थीं, जिससे वह मानसिक तनाव में था। इसी तनाव के चलते व्यापारी ने अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ जहर का सेवन कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और सभी को तत्काल अस्पताल ले जाया गया।

डॉक्टरों के अनुसार सभी की हालत गंभीर बनी हुई है और लगातार निगरानी में इलाज किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को घटना स्थल से तीन पन्नों का सुसाइड नोट मिला, जिसमें व्यापारी ने अपनी आर्थिक स्थिति, कर्ज और लेन-देन से जुड़ी परेशानियों का विस्तार से उल्लेख किया है। पुलिस इस नोट को महत्वपूर्ण साक्ष्य मानते हुए उसके आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

मामले में थाना प्रभारी योगेश कश्यप ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पीड़ितों की हालत गंभीर होने के कारण उनका बयान अभी तक दर्ज नहीं किया जा सका है। डॉक्टरों की अनुमति मिलने के बाद ही बयान लिया जाएगा। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - चौपाटी की सड़क पर अंगद बनकर खड़े हुए ट्रेफिक प्रभारी YN, मिल गए यम के चार दूत, फिर हुआ यह..
सक्ती - चौपाटी की सड़क पर अंगद बनकर खड़े हुए ट्रेफिक प्रभारी YN, मिल गए यम के चार दूत, फिर हुआ यह..
बहु के साथ ससुर ने किया यह कांड, पति को जानकारी होने पर दिया तलाक, पीड़िता पंहुची थाने
बहु के साथ ससुर ने किया यह कांड, पति को जानकारी होने पर दिया तलाक, पीड़िता पंहुची थाने
छत्तीसगढ़ - अचानक आई तेज आंधी तूफान ने मचाई भारी तबाही, धरासाई हुए बिजली के खंभे, कई गांवों में ब्लैकआउट
छत्तीसगढ़ - अचानक आई तेज आंधी तूफान ने मचाई भारी तबाही, धरासाई हुए बिजली के खंभे, कई गांवों में ब्लैकआउट
छत्तीसगढ़ में इस तारीख से खुलेंगे स्कूल, राज्य सरकार ने किया गाइडलाइन जारी..
छत्तीसगढ़ में इस तारीख से खुलेंगे स्कूल, राज्य सरकार ने किया गाइडलाइन जारी..
छत्तीसगढ़ - इन 21 जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट , तेज हवा के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - इन 21 जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट , तेज हवा के साथ भारी बारिश की चेतावनी
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 90 दिनों के लिए पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल की बिक्री पर लगी रोक, अब नही मिलेगी बूंद भर ईंधन
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 90 दिनों के लिए पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल की बिक्री पर लगी रोक, अब नही मिलेगी बूंद भर ईंधन
छत्तीसगढ़ - कुख्यात लेडी डॉन मुस्कान रात्रे जिलाबदर, मुस्कान रात्रे की आपराधिक हिस्ट्री जानकर हो जाएंगे हैरान..
छत्तीसगढ़ - कुख्यात लेडी डॉन मुस्कान रात्रे जिलाबदर, मुस्कान रात्रे की आपराधिक हिस्ट्री जानकर हो जाएंगे हैरान..
छत्तीसगढ़ - तालाब गहरीकरण कर रहे ग्रामीणों पर गिरी आकाशिय बिजली, तीन युवकों की मौत और 05 कि हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ - तालाब गहरीकरण कर रहे ग्रामीणों पर गिरी आकाशिय बिजली, तीन युवकों की मौत और 05 कि हालत गंभीर
सक्ती के सरहदी जिले में बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 04 कॉलगर्ल सहित 06 लोग गिरफ्तार, सभी से पूछताछ जारी..
सक्ती के सरहदी जिले में बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 04 कॉलगर्ल सहित 06 लोग गिरफ्तार, सभी से पूछताछ जारी..
तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई , हादसे में 03 थाना प्रभारियों सहित चार लोगों की मौत
तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई , हादसे में 03 थाना प्रभारियों सहित चार लोगों की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH