आज का राशिफल, दिनांक 16 अप्रैल 2026 दिन गुरुवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

धर्म / ज्योतिष , 15-04-2026 4:03:15 PM
Anil Tamboli
आज का राशिफल, दिनांक 16 अप्रैल 2026 दिन गुरुवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

रायपुर 16 अप्रैल 2026 - ग्रह नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। ज्योतिषशास्त्र में वर्णित हर राशि का एक स्वामी ग्रह होता है, जो उस पर सबसे ज्यादा प्रभाव डालता है। वहीं, ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार 16 अप्रैल गुरुवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य परिणाम लेकर आएगा। जानें 16 अप्रैल 2026 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों की बढ़ सकती है परेशानी।

मेष राशि - आज किस्मत आपको एक बड़ा संकेत दे रही है। प्रॉपर्टी से जुड़ा अटका काम अचानक सुलझ सकता है और समाज में आपकी पहचान चमक सकती है। दिल कह रहा है कुछ बड़ा करो और आप वही करने वाले हैं। लेकिन प्रेम में थोड़ी सावधानी जरूरी है, साथी को नजरअंदाज किया तो दूरी बढ़ सकती है। मां की सेहत चिंता दे सकती है, भागदौड़ बढ़ेगी। इच्छा पूरी होगी। पर मन फिर भी कुछ अधूरा महसूस करेगा।

वृषभ राशि - आज का दिन आपके लिए मौके लेकर आया है। कोई नई खरीदारी दिल खुश कर देगी और परिवार में रिश्ते पहले से मजबूत होंगे। घर में नई शुरुआत चाहे वाहन हो या मरम्मत। शुभ संकेत दे रही है। लंबे समय से अटकी डील फाइनल हो सकती है। लेकिन सेहत को हल्के में लिया तो परेशानी बढ़ सकती है।

मिथुन राशि - भागदौड़ भरा दिन है, लेकिन राहत की बात कि मदद खुद चलकर आएगी। खर्चों पर कंट्रोल रखना जरूरी है, नहीं तो बजट बिगड़ सकता है। अपने काम खुद करें, दूसरों पर भरोसा भारी पड़ सकता है। बच्चों पर नजर रखें, उनकी दिशा सही रखना आपकी जिम्मेदारी है। सरकारी काम में जल्दबाजी नहीं, सोच-समझकर कदम बढ़ाएं।

कर्क राशि - आज का दिन परीक्षा ले सकता है, लेकिन आप संभाल लेंगे। काम में फोकस बढ़ेगा और बॉस की नजर में आपकी वैल्यू भी। दिल में सहयोग की भावना रहेगी, जो आपको आगे बढ़ाएगी। छोटी-छोटी बातों का तनाव रहेगा, लेकिन परिवार के विवादों से राहत मिलेगी। लाइफस्टाइल में पॉजिटिव बदलाव दिखेगा।

सिंह राशि - आज आत्मविश्वास आपका सबसे बड़ा हथियार है, लेकिन मन में चल रही उलझनें आपको थोड़ा परेशान कर सकती हैं। प्लानिंग के साथ काम करेंगे तो जीत आपकी होगी। सेहत खासकर शुगर और बीपी को नजरअंदाज ना करें। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन खास है, मनचाहा रिजल्ट मिल सकता है।

कन्या राशि - आज सेहत पर बिल्कुल भी लापरवाही मत कीजिए। पेट से जुड़ी परेशानी आपको परेशान कर सकती है। नौकरी की तलाश खत्म हो सकती है। बुलावा आ सकता है, लेकिन जल्दबाजी नुकसान दे सकती है। अपने राज किसी से शेयर ना करें, कोई फायदा उठा सकता है। फोकस बनाए रखेंगे तो रास्ता खुद बन जाएगा।

तुला राशि - सुबह की शुरुआत ही खुशखबरी लेकर आएगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। पुराने झगड़े खत्म होंगे और काम की रफ्तार तेज होगी। जिम्मेदारियों को समय पर निभाकर आप सबका दिल जीत लेंगे। प्रमोशन की बात भी आगे बढ़ सकती है।

वृश्चिक राशि - आज धैर्य ही आपकी असली ताकत है। मीठी वाणी से आप हर मुश्किल आसान कर सकते हैं। प्रॉपर्टी मामले में भाइयों से बात आगे बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए सफलता के दरवाजे खुल सकते हैं। स्कॉलरशिप तक मिल सकती है, लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी जरूरी है, वरना परेशानी हो सकती है।

धनु राशि - आज रिश्तों में पारदर्शिता जरूरी है। जीवनसाथी से कुछ भी छुपाना भारी पड़ सकता है। डूबा हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। राजनीति या नए काम में हाथ आजमाने का मन बनेगा। बिजनेस में ग्रोथ दिखेगी और पेंडिंग काम पूरे होंगे। पिता से बहस से बचें, नहीं तो बात बिगड़ सकती है।

मकर राशि - आज नौकरी वालों के लिए खुशखबरी है। नया पद या प्रमोशन मिल सकता है। लक्ष्य पर फोकस रखेंगे तो सफलता तय है। प्लानिंग के साथ काम करेंगे तो हर काम समय पर पूरा होगा। लेकिन सेहत को नजरअंदाज किया तो बड़ी समस्या बन सकती है। दिनचर्या सुधारेंगे तो लाइफ बैलेंस में आ जाएगी।

कुंभ राशि - आज का दिन आपको मुस्कुराने की वजह देगा। समस्याओं का हल मिलेगा और आर्थिक स्थिति सुधरेगी। नौकरी की तलाश खत्म हो सकती है। कोई अच्छी खबर मिलेगी। नया वाहन लेने का सपना भी पूरा हो सकता है। कुल मिलाकर आज फायदा ही फायदा है।

मीन राशि - आज थोड़ा संभलकर चलना होगा। खर्चे बढ़ सकते हैं, इसलिए कंट्रोल जरूरी है। आपके काम आपको नई पहचान दिलाएंगे। बच्चे आपकी तरफ उम्मीद भरी नजरों से देखेंगे। अनजान लोगों की बातों में आकर फैसला लेना नुकसान दे सकता है। लेकिन एक शुभ समाचार आपका दिन बना देगा।

ताज़ा समाचार

सक्ती - वेदांता पावर प्लांट हादसे में मरने वाले मजदूरों की हुई पहचान, देखे सभी मृतकों के नाम और पता
सक्ती - वेदांता पावर प्लांट हादसे में मरने वाले मजदूरों की हुई पहचान, देखे सभी मृतकों के नाम और पता
पुरुषोत्तम एक्सप्रेस की चपेट में आकर पांच लोगों की मौत, जाने कैसे हुआ यह हादसा
पुरुषोत्तम एक्सप्रेस की चपेट में आकर पांच लोगों की मौत, जाने कैसे हुआ यह हादसा
छत्तीसगढ़ - ब्यापारी ने पत्नी और दो बच्चो के साथ खाया जहर, सभी की हालत नाजुक
छत्तीसगढ़ - ब्यापारी ने पत्नी और दो बच्चो के साथ खाया जहर, सभी की हालत नाजुक
मुम्बई और ओडिशा में बैठ कर ऑनलाइन सट्टा खेला रहे छत्तीसगढ़ के 20 सटोरिये गिरफ्तार, 60 लाख का सामान जप्त
मुम्बई और ओडिशा में बैठ कर ऑनलाइन सट्टा खेला रहे छत्तीसगढ़ के 20 सटोरिये गिरफ्तार, 60 लाख का सामान जप्त
सक्ती - वेदांता पावर प्लांट हादसे में लगातार बढ़ रही है मृतकों की संख्या, अब तक इतने लोगो की जा चुकी है जान
सक्ती - वेदांता पावर प्लांट हादसे में लगातार बढ़ रही है मृतकों की संख्या, अब तक इतने लोगो की जा चुकी है जान
छत्तीसगढ़ - IPL में ऑनलाइन सट्टा खेलाते महेन्द्र और नागेश्वर राव गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में जुटी
छत्तीसगढ़ - IPL में ऑनलाइन सट्टा खेलाते महेन्द्र और नागेश्वर राव गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में जुटी
छत्तीसगढ़ - 10 हजार का इनामी कांग्रेस नेता भागवत थवाईत गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी का निकाला जुलूस
छत्तीसगढ़ - 10 हजार का इनामी कांग्रेस नेता भागवत थवाईत गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी का निकाला जुलूस
एक दुल्हन लेकिन बारात लेकर पँहुच गए दो दूल्हा, बुलानी पड़ी पुलिस फिर हुआ यह फैसला
एक दुल्हन लेकिन बारात लेकर पँहुच गए दो दूल्हा, बुलानी पड़ी पुलिस फिर हुआ यह फैसला
छत्तीसगढ़ - नाबालिग के साथ गैंगरेप, परिचित युवक सहित 05 लोगो ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - नाबालिग के साथ गैंगरेप, परिचित युवक सहित 05 लोगो ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - 01 लाख की रिश्वत लेते कृषि विकास अधिकारी सोहन लाल भगत गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 01 लाख की रिश्वत लेते कृषि विकास अधिकारी सोहन लाल भगत गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH