तेज रफ्तार ट्रक ने तीर्थयात्रियों से भरी बलेरो को मारी टक्कर, हादसे में 08 श्रद्धालुओं की मौत

देश , 16/04/2026 1:08:24 AM
Anil Tamboli
तेज रफ्तार ट्रक ने तीर्थयात्रियों से भरी बलेरो को मारी टक्कर, हादसे में 08 श्रद्धालुओं की मौत

कुरनूल 16 अप्रैल 2026 - आंध्रप्रदेश के कुरनूल में गुरुवार को एक बोलेरो और लॉरी (ट्रक) के बीच जोरदार टक्कर हो गई. इस दर्दनाक हादसे में बोलेरो में सवार 8 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई, जबकि 10 से 12 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. हादसे का शिकार हुए सभी लोग कर्नाटक के रहने वाले थे और तीर्थयात्रा पर निकले थे।

पुलिस ने बताया कि मंत्रालयम मंडल में चिलकलडोना गांव के पास सड़क हादसे की जानकारी मिली थी. लोगों ने बताया कि एक बोलेरो और लॉरी में आमने-सामने की टक्कर हो गई है, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई है. हादसे की सूचना मिलते ही कुरनूल पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे. बोलेरो में फंसे घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया. पुलिस ने बताया कि 10 से 12 घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है. उन्हें एमिगनूर अस्पताल में शिफ्ट किया गया है, जहां डॉक्टर उनकी जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि हादसे का शिकार हुए सभी लोग कर्नाटक के चिकमगलूर जिले के निवासी थे और कर्नाटक से आ रहे थे, तभी बोलेरो और सामने से आ रही लॉरी में जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - चौपाटी की सड़क पर अंगद बनकर खड़े हुए ट्रेफिक प्रभारी YN, मिल गए यम के चार दूत, फिर हुआ यह..

बहु के साथ ससुर ने किया यह कांड, पति को जानकारी होने पर दिया तलाक, पीड़िता पंहुची थाने

छत्तीसगढ़ - अचानक आई तेज आंधी तूफान ने मचाई भारी तबाही, धरासाई हुए बिजली के खंभे, कई गांवों में ब्लैकआउट

छत्तीसगढ़ में इस तारीख से खुलेंगे स्कूल, राज्य सरकार ने किया गाइडलाइन जारी..

छत्तीसगढ़ - इन 21 जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट , तेज हवा के साथ भारी बारिश की चेतावनी

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 90 दिनों के लिए पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल की बिक्री पर लगी रोक, अब नही मिलेगी बूंद भर ईंधन

छत्तीसगढ़ - कुख्यात लेडी डॉन मुस्कान रात्रे जिलाबदर, मुस्कान रात्रे की आपराधिक हिस्ट्री जानकर हो जाएंगे हैरान..

छत्तीसगढ़ - तालाब गहरीकरण कर रहे ग्रामीणों पर गिरी आकाशिय बिजली, तीन युवकों की मौत और 05 कि हालत गंभीर

सक्ती के सरहदी जिले में बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 04 कॉलगर्ल सहित 06 लोग गिरफ्तार, सभी से पूछताछ जारी..

तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई , हादसे में 03 थाना प्रभारियों सहित चार लोगों की मौत

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH