छत्तीसगढ़ - राजधानी की सड़क पर देर रात विदेशी युवती में ढाया कहर , हुई गिरफ्तार

रायपुर , 06-02-2025 7:56:46 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - राजधानी की सड़क पर देर रात विदेशी युवती में ढाया कहर , हुई गिरफ्तार

रायपुर 06 फरवरी 2025 - राजधानी रायपुर के VIP रोड पर आधी रात को एक तेज रफ्तार टाटा इंडिगो कार ने एक्टिवा सवार तीन युवकों को सामने से टक्कर मार दी। इस हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इंडिगो कार में एक युवक और एक रशियन युवती सवार थे जो बहुत ज्यादा शराब पीए हुए थे। 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, हादसे के समय रशियन युवती कार चला रही थी और युवक युवती की गोद में बैठा था। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के सामने ही रशियन युवती ने सड़क पर ही जमकर हंगामा मचाया और मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों से भी झुमाझटकी की, जिसका वीडियो भी सामने आया है। इतना ही नहीं नशे में धुत रशियन युवती ने थाने पहुंचकर भी जमकर हंगामा मचाया।

कार में मिले विजिटिंग कार्ड के आधार पर भावेश आचार्य आरोपी युवक का नाम सामने आया है। हादसे में एक्टिवा सवार तीनों युवक नीलकमल साहू, ललित चंदेल और अरुण विश्वकर्मा घायल हुए है, जिन्हें मेकाहारा में भर्ती कराया गया है। तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों के स्वजनों के मुताबिक, तीनों युवक एक शादी हॉल से फोटोग्राफी का काम खत्म करके घर जा रहे थे, तभी सामने से आई तेज रफ्तार इंडिगो कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतना भयानक था कि, एक्टिवा के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने आरोपी रशियन युवती और युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर

सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद

सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो कोई और है, जाने क्या है भीतर खाने का मामला

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने

आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग

छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH