छत्तीसगढ़ - निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने किया घोषणा पत्र जारी , जाने क्या है खास

रायपुर , 05-02-2025 1:11:49 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने किया घोषणा पत्र जारी , जाने क्या है खास

रायपुर 05 फरवरी 2025 - भाजपा के बाद अब कांग्रेस ने आज अपना घोषणा पत्र कुछ देर पहले ही जारी कर दिया है। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने जन घोषणा पत्र एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष फोकस किया है। वहीं स्कूल और कालेज में पढ़ने वाली छात्राओं को फ्री सेनटरी पेड की सुविधा के साथ ही पत्रकारों के लिए भी घोषणा पत्र में स्थान दिया है। 

जाने घोषणा पत्र की बड़ी बातें 

तालाबों का संरक्षण व सौन्दर्यीकरण की विशेष पहल की जायेगी। घाटो एवं तालाबों में महिलाओं के लिए चेजिंग रूम बनाये जायेंगे। 

शहरी व्यापारिक क्षेत्रों में महिला प्रसाधन की व्यवस्था।

महिला सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस कंट्रोल रूम के साथ सामंजस्य कर सभी चौक-चौराहों व स्कूल-कॉलेज के समीप में सी.सी. कैमरा लगाने की व्यवस्था।

सर्व-सुविधायुक्त ऑटो रिक्शा /ई-रिक्शा के लिए पार्किंग व चार्जिंग की व्यवस्था।

श्रद्धांजलि राशि योजना के BPL कार्ड धारियों को 2000 रू. से बढ़ाकर 5000 रू. किया जाएगा। 

निगमों के अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने की दिशा में प्रयास किया जाएगा। 

सम्पत्तिकर, समेकितकर एवं जल उपभोक्ता शुल्क का घर बैठे भुगतान की सुविधा दी जाएगी। 

आगामी 6 माह में जहां-जहां ऑनलाइन भवन अनुज्ञा की सुविधा नही है वहां सुविधा दी जायेगी। 

मकान आबंटन प्रक्रिया को और सरलीकृत एवं पारदर्शी करते हुए सभी आवासहीनों को पात्रतानुसार मकान दिया जाएगा। 

प्रत्येक वार्ड में कार्यरत सफाई कर्मी की जानकारी सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित की जायेगी। 

प्रत्येक निकाय में विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए सर्व-सुविधायुक्त निःशुल्क लायब्रेरी खोला जाएगा। 

नगरीय निकाय के द्वारा आमजनों को दशगात्र, बेटी विवाह जैसे अन्य कार्यक्रमों में पानी टैंकर निःशुल्क प्रदाय किया जाएगा। 

यूजर चार्ज का युक्ती-युक्तकरण किया जायेगा। 

शहर को धुल मुक्त बनाने आवश्यक कदम उठाये जाएंगे। 

पौनी-पसारी योजना में महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी एवं स्थान को सर्व सुविधायुक्त बनाया जाएगा। 

चलित ठेले व्यवसायियों को संरक्षण दिया जायेगा एवं वार्डों के प्रमुख स्थानों पर वेंडिग-जोन चिन्हांकित कर व्यवसाय हेतु उचित स्थान दिया जाएगा। 

विकास कार्य में पारदर्शिता सामुहिक जिम्मेदारी एवं कसावट की दृष्टि से निकायों के अध्यक्षों के पूर्ववर्ती सरकार द्वारा दिये गये अधिकार वापस करते हुए प्रत्येक भुगतान में नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्षों के चेक हस्ताक्षर करने के अधिकार वापस दिलाने हेतु प्रयास किया जाएगा। 

कन्या विवाह के लिये सभी निकाय क्षेत्रों में सामुदायिक भवन निशुल्क उपलब्ध कराया जायेगा। 

सामुदायिक भवन की ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम लागू करेगें। 

शासकीय भूमि पर काबिज भूमिहीन व्यक्तियों को भूमि धारण करने हेतु धारणा अधिकार दिया जाएगा। 

सभी को पात्रतानुसार वृध्दा, दिव्यांग एवं निराश्रित लोगों को पेंशन सुविधा प्राप्त हो सुनिश्चित किया जाएगा। 

समस्त सरकारी स्कूल एवं आत्मानंद स्कूल में मेधावी छात्रों को प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया जाएगा। 

सभी वार्डों में सर्व-सुविधायुक्त आंगनबाड़ी केन्द्रों का निर्माण । स्कूली एवं महाविद्यालयीन छात्राओं को मुफ्त सेनेटरी नेपकीन देंगे। 

जन्म-मृत्यु एवं मैरिज सर्टीफिकेट को घर पहुंच सुविधा प्रदान की जाएगा। 

युवाओं को रोजगार देने के लिये सभी निकाय क्षेत्रों में यूथ हब बनाया जायेगा। 

महिला स्वसहायता समूहों को रोजगार देने विशेष पहल।

सार्वजनिक स्थलों पर मुफ्त वाई-फाई सुविधा प्रदान करेंगे। 

कांग्रेस शासित सभी निकायों में जनता को उनके कार्यों के पूर्ण होने की समय सीमा निर्धारित कर सिटीजन चार्टर बनाया जायेगा। 

संपत्तिकर की राशि नियमित समयावधि पर पर भुगतान करने पर विशेष छुट प्रदान की जायेगी। 

सभी नगर निगमों में पत्रकारों के लिये हाईटेक रेस्ट रूम बनाया जायेगा। प्रत्येक वार्ड में सब्जी बाजार बनाया जायेगा। 

नगरों को आवारा पशुओं से मुक्ति दिलाया जायेगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - वार्ड क्रमांक 02 की महिला पार्षद नेहा देवांगन ने फिनाईल पीकर की खुदकुशी की कोशिश, ईलाज जारी
छत्तीसगढ़ - वार्ड क्रमांक 02 की महिला पार्षद नेहा देवांगन ने फिनाईल पीकर की खुदकुशी की कोशिश, ईलाज जारी
छत्तीसगढ़ - 59 साल के मकान मालिक ने महिला किराएदार को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर दी..
छत्तीसगढ़ - 59 साल के मकान मालिक ने महिला किराएदार को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर दी..
छत्तीसगढ़ - होटल रॉयल कैसल में लगी भीषण आग, आननफानन में हॉटल को कराया जा रहा है खाली
छत्तीसगढ़ - होटल रॉयल कैसल में लगी भीषण आग, आननफानन में हॉटल को कराया जा रहा है खाली
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने जहर पीकर की खुदकुशी, शादी में रिश्तेदारी बन रही थी बाधा
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने जहर पीकर की खुदकुशी, शादी में रिश्तेदारी बन रही थी बाधा
15 हजार की रिश्वत लेते थानेदार और 08 हजार की रिश्वत लेते महिला पंचायत सचिव गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
15 हजार की रिश्वत लेते थानेदार और 08 हजार की रिश्वत लेते महिला पंचायत सचिव गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार से एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में तेज हवाओं के साथ होगी बारिश
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार से एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में तेज हवाओं के साथ होगी बारिश
अमेरिका और इजरायल युद्ध का असर, देश मे टमाटर की कीमत 250 तो प्याज की कीमत 175 रुपये प्रति किलो से हुई पार
अमेरिका और इजरायल युद्ध का असर, देश मे टमाटर की कीमत 250 तो प्याज की कीमत 175 रुपये प्रति किलो से हुई पार
महिला IAS अधिकारी के फार्महाउस में चल रहा था जुए का अड्डा, 13 लाख नगद के साथ 18 जुआरी गिरफ्तार
महिला IAS अधिकारी के फार्महाउस में चल रहा था जुए का अड्डा, 13 लाख नगद के साथ 18 जुआरी गिरफ्तार
जांजगीर जिले के युवक ने कोरबा की युवती को पहले प्रेमजाल में फंसाया, फिर रेप कर वसूले 08 लाख रुपये, FIR हुआ दर्ज
जांजगीर जिले के युवक ने कोरबा की युवती को पहले प्रेमजाल में फंसाया, फिर रेप कर वसूले 08 लाख रुपये, FIR हुआ दर्ज
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH