छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाईक सवारो को मारी टक्कर , हादसे में तीन लोगों की मौत

कांकेर , 04/02/2025 7:07:01 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाईक सवारो को मारी टक्कर , हादसे में तीन लोगों की मौत

कांकेर 05 जनवरी 2025 - कांकेर जिले से गुजरने वाले संबलपुर-दमकसा स्टेट हाईवे पर मंगलवार शाम एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार चाचा-भतीजी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मृतक की बेटी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

जानकारी के अनुसार राज मिस्त्री का काम कर रोज की तरह घर लौट रहे पुजारीपारा निवासी सदाराम नेवारा (उम्र 55 साल), उनकी भतीजी भुनेश्वरी नेवारा (उम्र 25 साल) निवासी कालगांव और बेटी यामिनी नेवारा (उम्र 24 साल) संबलपुर मुक्तिधाम के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सदाराम नेवारा और भुनेश्वरी नेवारा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि यामिनी नेवारा गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भानुप्रतापपुर लाया गया था। जिसके बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। 

सब इंस्पेक्टर के.आर. दीवान ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच कर घायल युवती को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ की सबसे खूबसूरत किन्नर की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने कई संदेहियों को लिया हिरासत में..

सक्ती - CMHO मैडम अपनी झूठी वाहवाही लूटेंगे कब तक??, जरा सक्ती हॉस्पिटल में झांक कर तो देखिए, शर्म ना आ जाय तो कहना..

सक्ती - स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने एक और उपलब्धि किया अपने नाम, जटिल आपरेसन कर महिला को दी नई जिंदगी..

छत्तीसगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल सहित ये 08 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे ट्रेनों के नाम और नंबर

छत्तीसगढ़ में मंगलवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - हेडमास्टर की हत्या के बाद गांव में भारी बवाल, आरोपियों के घर मे लगाई आग, पूरा गांव छावनी में तब्दील

रायगढ़ और कोरबा के बॉर्डर में चल रहे बड़े जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, 90 लाख के सामानों के साथ 33 जुआरी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - युवती के साथ रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर उसे कर दिया शोसल मीडिया में वायरल

छत्तीसगढ़ - सड़क हादसे में प्रेमी की हुई मौत, आहत प्रेमिका ने उठाया ऐसा कदम की..

छत्तीसगढ़ - स्कूल जा रहे हेडमास्टर की दिनदहाड़े बेरहमी से हत्या, वारदात से मची सनसनी..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH