छत्तीसगढ़ - प्रेमी ने युवती को मिलने के लिए बुलाया , फिर गला दबा कर उतार दिया मौत के घाट

रायपुर , 05-02-2025 12:23:41 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - प्रेमी ने युवती को मिलने के लिए बुलाया , फिर गला दबा कर उतार दिया मौत के घाट

रायपुर 05 फरवरी 2025 - राजधानी के सरस्वती नगर इलाके में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रेम संबंधों के चलते गर्भवती युवती की बेरहमी से हत्या कर दी गई. आरोपी जो युवती के करीबी रिश्ते में था, उसने शादी के लिए दबाव डालने पर गुस्से में आकर युवती का गला घोंट दिया और शव को दुर्ग जिले में छिपा दिया था. यह वारदात चार दिन पहले हुई थी. युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच करते हुए दुर्ग जिले के अमलेश्वर से युवती का शव बरामद किया और पूरे मामले का पर्दाफाश किया।

जानकारी के अनुसार, युवती और आरोपी आपस में रिश्तेदार थे, दोनों के बीच प्रेम संबंध था. युवती पेट से थी और आरोपी से शादी करने की मांग कर रही थी. इस बीच 30 जनवरी को युवती अमलेश्वर में आरोपी से मिलने आई थी और वह आरोपी पर शादी का दबाव बना रही थी. शादी के लिए बार-बार दबाव डालने के कारण दोनों के बीच बहस हुई, जिसके बाद आरोपी ने उसे गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया।

 कबीर नगर थाना प्रभारी रविंद्र यादव ने बताया कि घटना 30 जनवरी की है. रचना सोना नाम की लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट 31 जनवरी को दर्ज की गई थी. पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और स्थानीय पूछताछ के बाद संदेही विवेक सोना का नाम सामने आने पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ किया, जिसमें उसने बताया की उसको शादी के लिए दबाव डालती थी और चूंकि उसकी शादी कहीं और हो रहा था तो इस बात से परेशान होकर उसको बुलाया और बुला कर अपनी गाड़ी में बैठाकर अमलेश्वर के खमरिया लेकर गया. वहां एक झोपड़ी में दोनों के बीच फिर से वाद-विवाद हुआ, जिसके बाद उसने युवती का गला घोंट दिया।

ताज़ा समाचार

सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो कोई और है, जाने क्या है भीतर खाने का मामला
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो कोई और है, जाने क्या है भीतर खाने का मामला
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH