पत्नी ने इमोसनली ब्लैकमेल कर बिक़वाई पति की किडनी , फिर रुपये लेकर प्रेमी के साथ हुई फरार
हावड़ा 04 फरवरी 2025 - अपने परिवार को खुश रखने इंसान क्या कुछ नहीं करता. प्रेम और जज्बात में आकर अपने परिवार के लिए पूरी मेहनत करता है. अगर इससे भी गुजर बसर मुश्किल होता है तो कभी-कभी ऐसे कदम उठा लेते है, जिसका कभी - कभी बुरा अंजाम भी भुगतना पड़ता है. एक शख्स ने पत्नी की डिमांड पूरी करने के लिए अपनी किडनी बेच डाली। जिसके बाद किडनी बेचने से मिले रुपये को लेकर पत्नी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। यह मामला पश्चिम बंगाल के हावड़ा से सामने आया है।
दरअसल सांकराइल के रहने वाले एक शख्स की पत्नी ने पहले पति को बेटी की शिक्षा और उसकी शादी के खर्च को लेकर इमोशनली ब्लैकमेल किया और कहा कि बेटी के लिए आपको अपनी किडनी बेच देनी चाहिए क्योंकि उसकी पढ़ाई और शादी के खर्च भी हमें उठाना है. इस बात के लिए पति को मनाने में महिला को करीब एक साल से ज्यादा का वक्त लग गया. इसके बाद शख्स ने एक खरीदार को खोज निकाला और 10 लाख रुपये में अपनी किडनी बेच डाली।
किडनी बिकने की जानकारी जैसे ही पत्नी को लगी उसने 10 लाख रुपये उठाए और अपने प्रेमी के संग रफूचक्कर हो गई. जानकारी के मुताबिक, बैरकपुर के रहने वाले एक चित्रकार से महिला फेसबुक पर मिली थी जिसके बाद दोनों में प्यार हो गया था फिर यहीं से सारा षडयंत्र रचा गया. पत्नी के भागने के बाद शख्स ने पुलिस में FIR दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को खोज निकाला।
















