छत्तीसगढ़ - राज्य प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों को IAS अवार्ड , देखे सभी के नाम
रायपुर , 04-02-2025 1:07:14 AM
रायपुर 04 फरवरी 2025 - छत्तीसगढ़ के राज्य प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों को IAS प्रमोट किया गया है. DOPT ने इस संबंध में आज नोटिफिकेशन जारी किया है. DOPT ने साल 2021, 2022 और 2023 की रिक्तियों के आधार पर राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों का प्रमोशन किया है।
IAS पदोन्नत होने वाले अधिकारियों में हीना अनिमेश नेताम, अश्विनी देवांगन, डॉ रेनुका श्रीवास्तव, आशुतोष पांडेय, अजय कुमार अग्रवाल, रीता यादव, लोकेश कुमार, प्रकाश कुमार सार्वा, गजेंद्र सिंह ठाकुर, तनुजा सलाम और डॉ. संतोष कुमार देवांगन शामिल हैं।















