छत्तीसगढ़ के सुपरस्टार और BJP नेता का हार्ट अटैक से निधन , पार्टी और छालीवुड में शोक की लहर

रायपुर , 03-02-2025 11:17:46 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ के सुपरस्टार और BJP नेता का हार्ट अटैक से निधन , पार्टी और छालीवुड में शोक की लहर

रायपुर 03 फरवरी 2025 - दिल का दौरा पड़ने से छालीवुड के फेमस कलाकार व बीजेपी नेता राजेश अवस्थी का निधन गरियाबंद में रविवार रात साढ़े 11 बजे हो गया. वे महज 42 साल के थे. उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर महादेव घाट रायपुर के श्मशाम घाट में किया जाएगा. राजेश अवस्थी के निधन पर सीएम विष्णुदेव साय, मंत्री, विधायक और पार्टी के नेताओं ने शोक जताया है।

राजेश अवस्थी अमलीपदर (गरियाबंद) के रहने वाले थे और वे फिल्म अभिनेता प्रकाश अवस्थी के छोटे भाई थे। बता दें कि राजेश अवस्थी कम उम्र में बड़ी बड़ी जिम्मेदारी संभाल रहे थे. उनका जाना भाजपा के लिए बड़ी क्षति है. बीजेपी ने उन्हें सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी थी. साथ ही राजेश अवस्थी फिल्म विकास निगम के अध्यक्ष भी रह चुके थे. छालीवुड के फेमस कलाकार व प्रोड्यूसर डायरेक्टर थे।

वे टूरा चाय वाला, मया 2, परशुराम, मया दे दे मया ले ले, मयारु बाबू, किरिया जैसे कई छत्तीसगढ़ी फिल्म और एल्बम में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके थे। 

राजेश अवस्थी के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने शोक जताया. उन्होंने कहा, आज हम सब बहुत दुखी हैं, शोक में हैं. हमारी पार्टी के सिपाही, भारतीय जनता पार्टी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक, छत्तीसगढ़ के गौरव भाई राजेश अवस्थी का निधन समाचार मिलने से मन बहुत आहत है. हमने एक बेहद समर्पित कार्यकर्ता खो दिया है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकेगी. मैं भगवान से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं. परिवार जनों को इस भारी दुख को सहने की शक्ति मिले, ऐसी भगवान के चरणों में प्रार्थना है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो कोई और है, जाने क्या है भीतर खाने का मामला
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो कोई और है, जाने क्या है भीतर खाने का मामला
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH