जांजगीर चाम्पा - मिस छत्तीसगढ़ का टूट गया पालिकाध्यक्ष बनने का सपना , नामांकन हुआ रद्द

जांजगीर चाम्पा , 30/01/2025 6:13:15 PM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - मिस छत्तीसगढ़ का टूट गया पालिकाध्यक्ष बनने का सपना , नामांकन हुआ रद्द

जांजगीर चाम्पा 30 जनवरी 2025 - अकलतरा नगर पालिका अध्यक्ष के लिए नामांकन जमा कर चर्चा में आई 'मिस छत्तीसगढ़' पूजा टांडेकर को बड़ा झटका लगा है. स्क्रूटनी में शिव सेना समर्थित प्रत्याशी की उम्र 25 साल से मात्र दो दिन कम होने के कारण नामांकन रद्द कर दिया गया है. नामांकन फार्म रद्द होने के बाद पूजा टांडेकर का रो-रोकर बुरा हाल है। 

मिस छत्तीसगढ़ के रूप में ख्याति हासिल करने के बाद पूजा टांडेकर राजनीति में अपना भाग्य आजमाने के लिए अकलतरा नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव लड़ने की तैयारी में थी. शिव सेना समर्थित पूजा ने अपने परिवार और फालोअर्स के साथ 28 जनवरी को नामांकन भी जमा किया था, लेकिन जानकारी के अभाव में अपने उम्र का सही आंकलन नहीं कर पाई. 30 जनवरी 2000 को जन्मी पूजा के अध्यक्ष पद के लिए निर्धारित न्यूनतम आयु 25 साल से महज दो दिन कम होने की वजह से निर्वाचन अधिकारी ने स्क्रूटनी के नामांकन निरस्त कर दिया।

अपनी आंखों के सामने सपने को टूटता देख पूजा गुहार लगाने कलेक्टर कार्यालय भी पहुंची, लेकिन नियम के चलते उनको निराशा हाथ लगी. महज दो दिनों के कारण नामांकन फार्म निरस्त होने से पूजा बहुत दुखी है, अपनी पीड़ा बयां करते हुए उसके आंखों से आंसू छलक गए. उसने कहा कि उन्हें शक हो गया था मैं जीत रही हूं इसलिए यह सब किया गया है. मैं गरीब परिवार से हूं. इसके साथ वकील पर भी फार्म भरते समय गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक फार्म भरने का पांच हजार रुपए लिया था।

पूजा ने बताया कि फार्म के लिए पैसा खर्च किया था, टैक्स पटाया था. इसके अलावा पोस्टर-बैनर लगाने में भी पैसे खर्च किए थे. इस तरह से 40-50 हजार रुपए खर्च कर चुके हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH