जन सुनवाई में ग्रामीण ने कलेक्टर से की ऐसी मांग जिसे सुनकर कलेक्टर के उड़ गए होश..

देश , 29/01/2025 8:09:38 PM
Anil Tamboli
जन सुनवाई में ग्रामीण ने कलेक्टर से की ऐसी मांग जिसे सुनकर कलेक्टर के उड़ गए होश..

बाडमेर (राजस्थान) 30 जनवरी 2025 - मुझे घर से बाहर आने-जाने के लिए एक हेलिकॉप्टर की व्यवस्था की जायें क्योंकि रास्ता बन्द होने के कारण साधन नहीं आ पा रहे हैं. यह फरियाद एक परिवादी ने कलेक्टर टीना डाबी के सामने लगाई है. जन सुनवाई में लगाई गई फरियादी की गुहार पूरे देश में सुनाई दे रही है। 

दरअसल, जिले के सेड़वा में मंगलवार को चौपाल जनसुनवाई में मांगीलाल नाम का युवक पहुंचा था, जिसने अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कलेक्टर टीना डाबी से अजीबो-गरीब गुहार लगाई. मांगीलाल ने एक व्यक्ति पर खेत में जाने के रास्ते पर अतिक्रमण का आरोप लगाते हुए कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर कहा कि जब तक रास्ता नहीं खुलता है, तब तक आने-जाने के लिए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की जाए। कलेक्टर टीना डाबी ने गंभीरता से फरियादी की बात सुनने के बाद संबंधित  अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए हैं।

पीड़ित परिवादी मांगीलाल ने कलक्टर टीना डाबी को पत्र भी लिखा. उसने लिखा कि ‘मैं ग्राम जोरापुरा (बाधा) का निवासी हूं. घर तक आने-जाने के लिए कोई रास्ता नहीं है. मेरी फसल खेत में पड़ी है, तथा फसल को साफ करने के लिए कोई साधन आने का रास्ता नहीं है. मेरे द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय फुलासर से खगाशेणि डईयाली की ढाणी तक पैमाइस के समय से रास्ता कराया है. मेरे द्वारा अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर खुलवाने का आदेश करवाया था. इस रास्ते को खोलने के लिए पुलिस ने रास्ता खुलवाया।

लेकिन इसी रास्ते पर अध्यापक खेराजराम पुत्र कानाराम ने अतिक्रमण कर लिया है, तथा रास्ते की भूमि पर जीरा बो दिया है. मुझे घर से बाहर आने-जाने के लिए एक हेलिकॉप्टर की व्यवस्था की जायें क्योंकि रास्ता बन्द होने के कारण साधन नहीं आ पा रहे हैं, अतः हेलिकॉप्टर दिलाने की कृपा करें।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH