छत्तीसगढ़ - दोनो प्रमुख पार्टियों में बागियों की भरमार , सक्ती से श्यामू तो कोरबा से मालती किन्नर , देखे बागी नेताओ की लिस्ट

रायपुर , 29-01-2025 11:55:00 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - दोनो प्रमुख पार्टियों में बागियों की भरमार , सक्ती से श्यामू तो कोरबा से मालती किन्नर , देखे बागी नेताओ की लिस्ट

रायपुर 29 जनवरी 2025 - नामांकन के अंतिम दिन भाजपा और कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों ने जहां तामझाम के साथ नामांकन दाखिल कर दिया है, वहीं टिकट कटने और न मिलने से नाराज नेताओं ने भी निर्दलीय नामांकन दाखिल कर दिया है. अब सवाल है कि नाराज नेताओं की बगावत से क्या राजनीतिक दलों के समीकरण बिगड़ सकते हैं. आखिर पार्टी समय पर नाराज नेताओं को मनाने में क्यों विफल रही है और अब इन बागी नेताओं से पार्टियों को कितना नुकसान होगा। आइए जानते हैं प्रदेश के किन-किन निकायों में बगावत के स्वर फूटे हैं। 

बिलासपुर में कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास पार्टी के अधिकृत महापौर प्रत्याशी प्रमोद नायक के खिलाफ निर्दलीय मैदान पर उतर चुके है. पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने बगावत करते हुए आज नामांकन दाखिल कर दिया है।

कोरबा में कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी उषा तिवारी के ख़िलाफ़ कांग्रेस नेता मालती किन्नर ने बगावती तेवर दिखाते हुए निर्दलीय नामांकन भरकर पार्टी को नुकसान पहुंचाने की पूरी तैयारी कर ली है।

रायगढ़ नगर निगम में कांग्रेस नेता और पूर्व महापौर जेठूराम मनहर ने भी निर्दलीय नामांकन दाखिल कर दिया है. दो महीने पहले ही पार्टी से उन्होंने इस्तीफा दिया था. खबर है कि जेठूराम मनहर बीजेपी में प्रवेश करने के लिए प्रयासरत थे. इसके साथ ही अपने बेटे के लिये पार्षद की टिकट भी बीजेपी से लेने की तैयारी में थे, लेकिन पार्टी ने किसी प्रकार की दिलचस्पी नहीं दिखाई और अब वे निर्दलीय ही मैदान पर उतर चुके है।

सक्ती नगर पालिका में कांग्रेस के बागी नेता श्याम सुंदर अग्रवाल ने अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय प्रत्यासी के रूप में नामांकन भरा है। यँहा से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्यासी रीना गेवाडीन है।

गरियाबंद नगर पालिका भाजपा के बागी नेता प्रशांत मानिकपुरी ने अध्यक्ष पद के निर्दलीय नामांकन भरा है. यहां भाजपा से अधिकृत प्रत्याशी रीखी राम यादव हैं।

कटघोरा नगर पालिका कांग्रेस के बागी नेता कोमल जयसवाल ने अध्यक्ष पद के निर्दलीय नामांकन भरा है.कांग्रेस से अधिकृत प्रत्याशी हैं राज जयसवाल 

रतनपुर नगर पालिका कांग्रेस के बागी नेता रमेश सूर्या ने अध्यक्ष पद के निर्दलीय नामांकन भरा है. बीजेपी के बागी नेता कन्हैया यादव ने अध्यक्ष पद के लिए फॉर्म भरा है. कांग्रेस से अधिकृत प्रत्याशी शीतल जसवाल और बीजेपी से लवकुश कश्यप हैं 

कुम्हारी नगर पालिका कांग्रेस के बागी नेता पालिका अध्यक्ष के लिए कांग्रेस की बेबी वर्मा ने अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय नामांकन भरा है. कांग्रेस पूर्व PIC और दो बार के पार्षद थनेश पटेल की पत्नी रामप्यारी पटेल को अध्यक्ष पद का अधिकृत प्रत्याशी बनाया है 

अहिवारा नगर पालिका बीजेपी के बागी नेता विद्या नन्द साहू ने निर्दलीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा है. भाजपा ने पूर्व पालिका अध्यक्ष नटवर ताम्रकार को बनाया है 

पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने इस नाराज़गी और बगावत को प्रक्रिया का हिस्सा बता दिया है जिन्हें बाद में समझा बुझा कर माना लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि सीटें सीमित होती है, हर किसी को खुश नहीं किया जा सकता. कही कही नाराजगी है, उन्हें माना लिया जाएगा. लेकिन अब देखने वाली बात ये होगी कि निकाय चुनाव में बगावत की स्वर पार्टियों को किस धुन पर नचाने वाली है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो कोई और है, जाने क्या है भीतर खाने का मामला
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो कोई और है, जाने क्या है भीतर खाने का मामला
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH