छत्तीसगढ़ में 103 नए धान खरीदी केन्द्र खोले जाने के फैसले को मुख्यमंत्री ने दी हरी झंडी , सभी नए खरीदी केन्द्र 01 दिसम्बर से आ जाएंगे अस्तित्व में ,,

छत्तीसगढ़ , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में 103 नए धान खरीदी केन्द्र खोले जाने के फैसले को मुख्यमंत्री ने दी हरी झंडी , सभी नए खरीदी केन्द्र 01 दिसम्बर से आ जाएंगे अस्तित्व में ,,
रायपुर 19 नवम्बर 2020 - मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार खाद्य नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने नए धान खरीदी केंद्रों खोले जाने हेतु आदेश जारी कर दिया है। विभाग के संयुक्त सचिव जी एस सिकरवार द्वारा जारी आदेश में 103 नए धान खरीदी केंद्र खोले जाने की अनुमति दी है। इस पत्र में कहा गया है,
‘खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 एवं आगामी खरीफ विपणन वर्षों के लिए समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिए किसानों की सुविधा हेतु नवीन धान खरीदी केन्द्र खोले जाने की अनुमति दी जाती है।

खाद्यमंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि विगत वर्ष समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिये बनाए केंद्रों के अतिरिक्त और केंद्रों की ज़रूरत किसानों द्वारा महसूस की जा रही थी। उन्होंने इस संबंध में शासन व प्रशासन को अवगत कराया था। इस बात को ध्यान में रखकर माननीय मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल जी ने धान खरीदी केंद्रों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया है। मंत्री अमरजीत भगत का कहना है कि ज्यादा संख्या में धान खरीदी केंद्र खुलने से किसानों को दूर नहीं जाना पड़ेगा, इससे उन्हें बहुत सुविधा हो जाएगी।

बता दे कि इस वर्ष 01 दिसंबर से छत्तीसगढ़ सरकार समर्थन मूल्य पर धान खरीदी करने आरंभ करने वाली है। इस वर्ष कोरोना संकट के कारण धान उपार्जन नवंबर की बजाए दिसंबर में किया जा रहा है। खाद्य मंत्री भगत ने बताया कि इस वर्ष धान की बंपर आवक होने वाली है, इसके अनुसार सरकार ने तैयारी कर रखी है।

विपणन वर्ष 2020-21 में लगभग 2,45000 नए पंजीयन कराए गए। जिसे मिलाकर लगभग 21,47,000 किसानों के पंजीयन कराया है। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने कल अधिकारियों की बैठक लेकर सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी धान खरीदी केंद्रों में उचित व्यवस्था कराई जाए, जिससे किसानों को बिल्कुल भी परेशानी का सामना न करना पड़े।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH