मध्यप्रदेश की तर्ज पर छत्तीसगढ़ के धार्मिक स्थलों में भी होगी पूर्ण शराबबंदी??

रायपुर , 25-01-2025 1:18:24 AM
Anil Tamboli
मध्यप्रदेश की तर्ज पर छत्तीसगढ़ के धार्मिक स्थलों में भी होगी पूर्ण शराबबंदी??

रायपुर 25 जनवरी 2025 - छत्तीसगढ़ पहुंचे बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने धार्मिक स्थलों पर शराब बिक्री को लेकर एक बड़ा सुझाव दिया। पंडित शास्त्री ने कहा कि जिस तरह मध्यप्रदेश में धार्मिक स्थलों पर शराब की बिक्री प्रतिबंधित करने की पहल की जा रही है, उसी तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी ऐसा कदम उठाना चाहिए। 

इस मुद्दे पर बेलतरा के भाजपा विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि यदि ऐसा कोई प्रस्ताव आता है, तो सरकार को इसे लागू करना चाहिए। उनका बयान सामने आने के बाद राज्य में यह चर्चा जोर पकड़ रही है कि क्या छत्तीसगढ़ सरकार इस दिशा में कोई ठोस कदम उठाएगी। 

गौरतलब है कि साल 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने शराबबंदी को अपने घोषणापत्र में प्रमुखता से शामिल किया था। शराब के कारण बढ़ते अपराध और सामाजिक बुराइयों से त्रस्त जनता ने कांग्रेस को सत्ता तक पहुंचाने में इस वादे को मुख्य आधार बनाया। खासकर महिलाओं ने इस मुद्दे पर कांग्रेस का भारी समर्थन किया था। सत्ता में आने के बाद कांग्रेस ने सत्यनारायण शर्मा के नेतृत्व में एक कमेटी का गठन भी किया, लेकिन शराबबंदी का वादा पूरा नहीं हो सका। परिणामस्वरूप, जनता ने अगले चुनाव में कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर दिया। 

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हाल ही में घोषणा की कि राज्य के 17 प्रमुख धार्मिक स्थलों पर शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। एक सार्वजनिक कार्यक्रम में उन्होंने कहा, “शराब के दुष्प्रभावों से सभी परिचित हैं। हम नहीं चाहते कि हमारे युवा इससे प्रभावित हों, क्योंकि वे देश का भविष्य हैं।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि राज्य में भगवान राम और कृष्ण से जुड़े स्थानों को तीर्थस्थल के रूप में विकसित किया जाएगा और इन स्थानों पर शराबबंदी लागू की जाएगी।

ताज़ा समाचार

सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो कोई और है, जाने क्या है भीतर खाने का मामला
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो कोई और है, जाने क्या है भीतर खाने का मामला
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH