छत्तीसगढ़ - तीन राज्यो से 62 सायबर ठग गिरफ्तार , 84 करोड़ की ठगी को दिया था अंजाम

रायपुर , 24-01-2025 1:52:17 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - तीन राज्यो से 62 सायबर ठग गिरफ्तार , 84 करोड़ की ठगी को दिया था अंजाम

रायपुर 24 जानवरी 2025 - रेंज की पुलिस और साइबर टीमों ने छत्तीसगढ़ समेत 3 राज्यों में पिछले दो दिन में छापेमारी कर 62 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें साइबर ठगों के साथ कमीशन के बदले अपने खाते ठगों को देने वाले भी हैं। तीन राज्यों में से छत्तीसगढ़ में रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव और महासमुंद में छापे मारे गए हैं। आरोपियों को बस में भरकर कोर्ट में पेश किया है। 

इन आरोपियों ने लोगों से 84 करोड़ रुपए से ज्यादा की साइबर ठगी की है सिर्फ यही नहीं इनके खिलाफ देशभर में 14 सौ से ज्यादा FIR दर्ज हैं। इनमें तीन नाइजीरियाई मूल के भी हैं। सभी आरोपियों के खाते होल्ड करवा दिए गए हैं, जिनमें ठगी के 2 करोड़ रुपए अब भी पड़े हैं।पुलिस ने इस एक्शन को आपरेशन साइबर शील्ड का नाम दिया था। 

छापेमारी साइबर क्राइम पोर्टल में म्यूल अकाउंट के काफी दिन तक किए गए एनलिसिस के आधार पर की गई हैं। यह पूरा आपरेशन IG अमरेश मिश्रा की निगरानी में चला है। IG अमरेश मिश्रा ने 100 से ज्यादा अफसरों-कर्मचारियों की टीमें बनाईं। इन टीमों ने तीन दिन पहले से छापेमारी शुरू की, जो बुधवार देर रात पूरी हुई। इन छापों में रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव और महासमुंद के अलावा राजस्थान ओर ओड़िशा से 62 आरोपियों को गिरफ्तार कर रायपुर लाया गया है। 

इनमें अधिकांश आरोपी सीधे साइबर ठगी में लिप्त हैं, जबकि 20 से ज्यादा आरोपी ऐसे हैं, जिन्होंने 10 से 20 प्रतिशत कमीशन पर अपने बैंक खाते ठगों को इस्तेमाल करने के लिए दिए और उनके खातों में ठगी की रकम पहुंची।

छत्तीसगढ़ - तीन राज्यो से 62 सायबर ठग गिरफ्तार , 84 करोड़ की ठगी को दिया था अंजाम

ताज़ा समाचार

सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर

सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद

सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो कोई और है, जाने क्या है भीतर खाने का मामला

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने

आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग

छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH