सक्ती के आरोपी ने रायपुर में किया बड़ा कांड , माँ और बेटी की हत्या के बाद लाश से किया रेप

रायपुर , 22-01-2025 6:42:23 PM
Anil Tamboli
सक्ती के आरोपी ने रायपुर में किया बड़ा कांड , माँ और बेटी की हत्या के बाद लाश से किया रेप

रायपुर 22 जनवरी 2025 - खमतराई थाना क्षेत्र में हुए मां-बेटी के दोहरे हत्याकांड का खुलासा हो गया है. हत्या को अंजाम देने वाला एक ऑटो चालक है, जिसने अवैध संबंध के बाद ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर अपनी गर्लफ्रैंड के साथ पहले मां की हत्या की फिर उसकी बेटी को मौत के घाट उतारा. आरोपी इस कदर हवस में अंधा हो चुका था कि उसने 12 साल की बच्ची को मौत घाट उतारने के बाद उसकी लाश के साथ दुष्कर्म किया था।

01 जनवरी की सुबह खमतराई थाना क्षेत्र के मेटल पार्क के सामने नाली में 12 साल की बच्ची का शव मिला था शव की शिनाख्ती में जुटी पुलिस को दूसरे दिन 2 जनवरी की सुबह धनेली में हाइवे किनारे इंदिरा आवास में रह रही एक विधवा महिला का शव उसके घर में मिला. जांच में पता चला कि एक दिन पहले जिस बच्ची की लाश मिली थी वह मृतका की बेटी थी।

डबल मर्डर की जांच को पुलिस ने तेज करते मृतका के कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस आरोपी ऑटो चालक तक पहुंची और पूछताछ में उसने सब उगल दिया. आरोपी ऑटो चालक भरतदास ने बताया कि पूर्व में धनेली में अपनी लिव इन पार्टनर अनिता के साथ रहता था. इसी दौरान मृतका हमीदा बेगम के साथ अवैध संबंध बन गया. बाद में मृतका उसे ब्लैकमेल करने लगी जिससे तंग आकर आरोपी ने लिव इन पार्टनर के साथ मिलकर दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया। 

प्लान के मुताबिक आरोपी के साथ रही लिव इन पार्टनर अनिता लहरे महिला की बेटी को अपने घर ले आई. फिर प्लानिंग के तहत, आरोपी भरत दास दीवान महिला के घर पहुंचा और उसे मौत के घाट उतार दिया. आरोपी घर वापस लौटकर महिला को मारे जाने की बात लिव इन पार्टनर को बताया, जिसे सुनकर बच्ची ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया. इसके बाद आरोपी भरतदास दीवान ने बच्ची के मुंह के तकिया रखकर उसे भी मौत के घाट उतार दिया. हाथापाई के दौरान बच्ची का कपड़ा नीचे खिसका और आरोपी की नियत बिगड़ गई, और बच्ची के शव के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया। 

 गिरफ्तार आरोपी- 

01. भरतदास दीवान पिता स्व. सुमनदास दीवान उम्र 43 साल निवासी ग्राम डभरा सृजन केन्द्र स्कुल के पास थाना डभरा जिला सक्ती हाल पता शिवानंद नगर सेक्टर 02 थाना खमतराई रायपुर।

 02. अनिता लहरे पति स्व. रामेश्वर लहरे उम्र 52 साल निवासी ग्राम भरारी थाना कोटा तह तखतपुर जिला बिलासपुर हाल पता शिवानंद नगर सेक्टर 02 थाना खमतराई रायपुर।

ताज़ा समाचार

सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो कोई और है, जाने क्या है भीतर खाने का मामला
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो कोई और है, जाने क्या है भीतर खाने का मामला
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH