जांजगीर चाम्पा - ग्रामीणों ने किया चक्काजाम , अकलतरा-बिलासपुर हायवे बंद

जांजगीर चाम्पा , 22/01/2025 6:13:45 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - ग्रामीणों ने किया चक्काजाम , अकलतरा-बिलासपुर हायवे बंद

जांजगीर चाम्पा 22 जनवरी 2025 - इस वक्त मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम बनाहिल से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है यहाँ सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने पामगढ़ , बिलासपुर , अकलतरा मुख्य मार्ग पर पानी के समस्या को लेकर एक घंटे से चक्काजाम किया हुआ है। ग्रामीणों को समझाइस देने के लिए नायब तहसीलदार चंद्र कुमार साहू और मुलमुला थाना प्रभारी पुलिसकर्मी पहुंचे हुए हैं। मामला अकलतरा जनपद पंचायत क्षेत्र की है। 

जानकारी अनुसार जनपद पंचायत अकलतरा क्षेत्र के बनाहिल के ग्रामीणों का कहना है कि जल संकट की समस्या के समाधान को लेकर कई बार उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया, आवेदन भी दिया गया, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। गांव में 15 दिनों से जल स्तर नीचे चला गया है जिससे पीने के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। वार्ड 2,3,4 के निजी और सार्वजनिक बोर हैंडपंप का पानी सुख चुका है। जिससे गांव के लोगो को पानी की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। 

ग्रामीणों के कई बार समस्याओं का समाधान नही होने के बाद आज बुधवार की सुबह से पामगढ़, बिलासपुर मुख्य मार्ग पर ग्रामीणों ने बर्तन, बाल्टी सहित अन्य बर्तनों को लेकर चक्काजाम कर नारे बाजी कर रहे है। जिससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई है। 

चक्काजाम होने की जानकारी मिलने पर नायब तहसीलदार चंद्र कुमार साहू और मुलमुला थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाइस दे रहे है। फिलहाल ग्रामीण पानी समस्या के समाधान को लेकर मांग कर रहे है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH