स्पा और थेरेपी सेंटर की आड़ चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश , पति-पत्नी सहित 07 लोग गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश , 20/01/2025 7:58:15 PM
Anil Tamboli
स्पा और थेरेपी सेंटर की आड़ चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश , पति-पत्नी सहित 07 लोग गिरफ्तार

गाजियाबाद 21 जनवरी 2025 - कौशांबी थाना क्षेत्र में दो स्थानों पर स्पा और थेरेपी सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ कर पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रविवार शाम हुई कार्रवाई में 9 महिलाओं को रेस्क्यू किया गया। वैशाली सेक्टर-चार के श्रीराम प्लाजा में स्पा सेंटर और थेरेपी सेंटर संचालित हो रहा था। पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां देह व्यापार कराया जा रहा है। 

एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने रविवार शाम पुलिस टीम के साथ माउंटेन स्पा एंड थेरेपी सेंटर और गोल्डन थेरेपी सेंटर पर छापा मारा। पुलिस ने महिला संचालिका और उसके पति कुलदीप निवासी विवेक विहार, दिल्ली और विक्की सोवती निवासी पूर्वी रोहताश नगर, शाहदरा के अलावा चार ग्राहकों को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा दोनों सेंटर पर गलत काम के लिए जबरन बुलाई गई 9 महिलाओं का रेस्क्यू किया गया। रेस्क्यू कराई गई महिलाओं से पूछताछ की गई तो पता चला कि वे नौकरी के लिए आई थीं। 

रिसेप्शनिस्ट की नौकरी देने के नाम पर उनके अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए गए और फिर ब्लैकमेल कर उनसे जबरन देह व्यापार कराया जाने लगा। पुलिस की जांच में पता चला है कि देह व्यापार कराने वाले संचालक और मैनेजर ग्राहकों को महिलाओं और युवतियों के फोटो भेजते थे और फिर सौदा तय होने पर ग्राहक को अपने ठिकाने पर बुलाने के बाद देह व्यापार कराया जाता था। आरोपियों के खिलाफ पुलिस की जांच में इन महिलाओं के बयान भी पुलिस ने दर्ज कराए हैं। इनके खिलाफ पुलिस गैंगस्टर ऐक्ट के तहत कार्रवाई भी की जाएगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH