रील बनाने महाकुंभ में शेख बनकर पंहुचा युवक , साधुओं की पड़ी नजर , फिर हुआ यह,,

उत्तर प्रदेश , 19/01/2025 3:03:51 PM
Anil Tamboli
रील बनाने महाकुंभ में शेख बनकर पंहुचा युवक , साधुओं की पड़ी नजर , फिर हुआ यह,,

प्रयागराज 19 जनवरी 2025 - महाकुंभ में मुसलमानों की एंट्री पर पाबंदी की मांगों के बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स है जो अरब की मशहूर ड्रेस पहनकर महाकुंभ मेले में घूम रहा था. यानी वह नकली शेख बनकर मेले में पहुंचा था. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वह मेले में रील बनाने आया था, लेकिन उसके साथ मेले में कुछ ऐसा हुआ, जिसकी उसने कल्पना नहीं की होगी। 

दरअसल, महाकुंभ मेले में एक लड़का अपने दो दोस्तों के साथ अरब की मशहूर पोशाक पहनकर आया था. युवक के साथ चल रहे दो लड़के नकली अरब शेख के बॉर्डीगार्ड होने का नाटक कर रहे थे, इसी दौरान एक शख्स ने लड़के से पूछा तुम्हारा नाम क्या है? शख्स के साथ चल रहे दो लड़कों ने सवाल का जवाब देते हुए बताया कि शेख का नाम प्रेमानंद है, वह राजस्थान से मेला घूमने आया है। 

वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि कुछ लोगों ने शख्स को घेर लिया है, इसमें कुछ साधु भी शामिल हैं. भीड़ उसकी पगड़ी उतार देती है और पास में खड़ा एक साधु युवक का कॉलर पकड़ लेता है और भीड़ लड़के की पिटाई शुरू कर देती है. इस दौरान भीड़ में से आवाज आती है कि इसे यहीं मारो. इसके बाद भीड़ शख्स का पीछा कर रही है और उसकी पिटाई कर रही है, इस भीड़ में साधु भी शामिल हैं। 

गौरतलब है कि महाकुंभ शुरू होने से पहले साधुओं ने मेले में मुस्लिमों के एंट्री पर बैन लगाने की मांग की थी. साथ ही महाकुंभ शुरू होने के बाद साधुओं का एक समूह महाकुंभ में आने वाले सभी लोगों के आधार कार्ड की जांच कर रहा था और उसके बाद ही उन्हें मेले में एंट्री मिल रही थी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH