गैंगरेप पीड़िता ने खाया चूहा मार दवा , हॉस्पिटल में किया गया भर्ती , हालत नाजुक

देश , 18/01/2025 6:45:06 PM
Anil Tamboli
गैंगरेप पीड़िता ने खाया चूहा मार दवा , हॉस्पिटल में किया गया भर्ती , हालत नाजुक

जयपुर 19 जनवरी 2025 - राजस्थान में डीग जिले के कामां थाना इलाके में गैंगरेप पीड़िता ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। 22 दिसंबर को नाबालिग के गांव के तीन लोगों ने हथियार का भय दिखाकर उसके साथ गैंगरेप किया था। पीड़िता के परिजनों का कहना है की आरोपी के परिजन उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं। पीड़िता की मां ने 22 दिसंबर को कामां थाने में मामला दर्ज करवाया था। जिसमें बताया- गांव के तीन लोगों ने मेरी 14 साल की नाबालिग बेटी के साथ गैंगरेप किया है। 

उस दिन घर पर कोई नहीं था, मेरी बेटी घर के बाहर थी। तीनों युवक आये और हथियारों का भय दिखा कर उसे घर में ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया। जब नाबालिग के परिजन घर आये तो नाबालिग ने उन्हें पूरी घटना के बारे में बताया। जिसके बाद 22 दिसंबर को ही कामां थाने में मामला दर्ज करवा दिया गया। मामला दर्ज करवाने के बाद से आरोपी पक्ष की तरफ से नाबालिग के परिजनों पर दबाव बनाया जा रहा था। 

जिससे तंग आकर शुक्रवार देर शाम नाबालिग ने जहर खा लिया।  जैसे ही परिजनों ने उसे देखा तो वह उसे कामां अस्पताल लेकर पहुंचे। इस घटना को लेकर कामां सीओ धर्मराज चौधरी का कहना है की नाबालिग के दुष्कर्म के मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शुक्रवार को आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर नक्शा मौका बनाने पहुंचे थे। जहां दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। घटना की जांच की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH