31 IAS अफसरों का तबादला , बदले गए 14 जिलों के कलेक्टर , देखे पूरी लिस्ट

उत्तर प्रदेश , 17/01/2025 2:51:10 PM
Anil Tamboli
31 IAS अफसरों का तबादला , बदले गए 14 जिलों के कलेक्टर , देखे पूरी लिस्ट

लखनऊ 17 जनवरी 2025 - उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 31 IAS अफसरों के तबादले कर दिए, इनमें लखनऊ समेत 14 जिलों के जिलाधिकारी भी बदले गए हैं. IAS विशाख जी को लखनऊ का नया डीएम बनाया गया है. इससे पहले वे अलीगढ़ के जिलाधिकारी थे. जबकि लखनऊ डीएम सूर्यपाल गंगवार को मुख्यमंत्री का सचिव बनाया गया है।

योगी सरकार तीन मंडलों के मंडलायुक्त और 14 जिलों के जिलाधिकारी बदल दिए. सचिव स्तर पर प्रमोट हुए लखनऊ डीएम सूर्यपाल गंगवार और कानपुर नगर के राकेश कुमार सिंह अब मुख्यमंत्री के सचिव बनाये गए हैं. बाराबंकी के डीएम सत्येन्द्र कुमार विशेष सचिव बनाए गए हैं। विजय कुमार सिंह मेरठ, संजीव रंजन जिलाधिकारी अलीगढ़, शिव सहाय अवस्थी डीएम प्रतापगढ़, जितेन्द्र कुमार सिंह को जिलाधिकारी कानपुर नगर, अस्मिता लाल जिलाधिकारी बागपत, जसजीत कौर जिलाधिकारी बिजनौर, जबकि जे. रीभा को जिलाधिकारी बांदा और दीपक मीणा को जिलाधिकारी गाजियाबाद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके साथ ही कुमार हर्ष जिलाधिकारी सुल्तानपुर, शशांक त्रिपाठी जिलाधिकारी बाराबंकी और श्रुति को जिलाधिकारी बुलंदशहर बनाया गया है। इसके अलावा तीन मंडलों के मंडलायुक्त भी बदले गए हैं. शैलेन्द्र कुमार सिंह को मंडलायुक्त आगरा बनाया गया है. रितु माहेश्वरी को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग का विशेष सचिव नियुक्त कियागया है. संगीता सिंह को मंडलायुक्त अलीगढ़ और ऋषिकेश भास्कर यशोद को मेरठ मंडलायुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं सेल्वा कुमारी को सचिव नियोजन एवं महानिदेशक अर्थ एवं संख्या की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है. नरेंद्र प्रसाद पाण्डेय को न्यायिक राजस्व परिषद प्रयागराज, अर्चना वर्मा को विशेष कार्यकारी अधिकारी, स्वास्थ्य बीमा और ईशान प्रताप सिंह को विशेष कार्यकारी अधिकारी, नागरिक उड्डयन का दायित्व मिला है. इसके साथ ही अलीगढ़ के मंडलायुक्त चैत्रा वी. को युवा एवं प्रांतीय दल का महानिदेशक नियुक्त किया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH