जांजगीर चाम्पा - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी , हादसे में दो युवक घायल
जांजगीर चाम्पा , 16-01-2025 6:14:55 PM
जांजगीर चाम्पा 16 जनवरी 2025 - इस वक्त जांजगीर चाम्पा जिले के ग्राम कमरीद से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है यँहा तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई इस हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना सारागांव थाना क्षेत्र की है।
मिली जानकारी के अनुसार, संजय महंत (25) और रामरतन यादव (24) बाराद्वार से अपनी कार क्रमांक CG 04 MP 6730 में गांव कमरीद की ओर जा रहे थे। तेज रफ्तार होने के चलते कार का चालक कार से नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार पेड़ से टकराने के बाद तीन से चार बार पलटी और सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई।
हादसे में दोनों युवकों को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को 108 एम्बुलेंस बीडीएम अस्पताल चाम्पामें भर्ती कराया गया है। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
















