जांजगीर - कैश वैन के गार्ड को गोली मारकर 60 लाख की लूट , पूरे जिले में नाकेबंदी ,

जांजगीर चाम्पा , 14/01/2025 2:09:03 PM
Anil Tamboli
जांजगीर - कैश वैन के गार्ड को गोली मारकर 60 लाख की लूट , पूरे जिले में नाकेबंदी ,

जांजगीर 14 जनवरी 2025 - इस वक्त जिला मुख्यालय जांजगीर से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है यहां बदमाशों ने शराब दुकान से कैश कलेक्शन करने पहुंची वैन से 60 लाख रूपये की लूट कर फरार हो गये है। बताया जा रहा है कि वैन के बाहर तैनात गार्ड को बदमाशों ने गोली मारने के बाद कैश लेकर फरार हो गये। गार्ड के पैर में गोली लगी है। वारदात के बाद बदमाश बाइक से मौके से फरार हो गये। 

घटना की जानकारी मिलते ही जिले में नाकेबंदी कर फरार बदमाशों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। लूट की ये सनसनीखेज वारदात कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम खोखरा देशी शराब भट्टी का है। 

शराब दुकान से कैश कलेक्शन करने वाली टीम आज शाम के वक्त खोखरा शराब दुकान पहुंची हुई थी। बोलेरों में सवार कलेक्शन टीम के साथ हथियार बंद गार्ड भी तैनात था। बताया जा रहा है कि क्षेत्र की अलग-अलग दुकानों से करीब 60 लाख रूपये का कलेक्शन करने के बाद टीम खोखरा शराब दुकान कैश कलेक्शन के लिए पहुंची थी। जहां कलेक्शन टीम शराब दुकान के अंदर कैश कलेक्ट कर रही थी। तभी बाइक सवार दो बदमाश मौके पर पहुंचे और बोलेरों जीप के पास तैनात गार्ड पर फायरिंग कर दी। 

बताया जा रहा है कि इस घटना में गार्ड के पैर पर गोली लगने से वह मौके पर ही गिर गया। जिसके बाद शातिर बदमाश बोलेरो में रखे कैश से भरा बैग लेकर फरार हो गये। उधर दिनदहाड़े हुए लूट की इस वारदात के बाद हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस अधिकारियों द्वारा जिले में नाकेबंदी की गयी। अलग-अलग प्वाइंट पर चेकिंग टीम को तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद है। 

पुलिस की आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है, ताकि लूटेरों की पहचान कर उन तक पहुंचा जा सके। पुलिस ने घायल गार्ड को अस्पताल में भर्ती कराया है। प्राथमिक जांच में बताया जा रहा है कि बदमाशों ने कट्टानुमा हथियार से गार्ड पर फायरिंग की है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH