घर के बाहर खेल रहे बच्चो के ऊपर ट्रैक्टर पलटा , हादसे में 03 बच्चो की मौके पर ही मौत

उत्तर प्रदेश , 14/01/2025 10:43:01 AM
Anil Tamboli
घर के बाहर खेल रहे बच्चो के ऊपर ट्रैक्टर पलटा , हादसे में 03 बच्चो की मौके पर ही मौत

लखीमपुर खीरी 14 जनवरी 2025 - लखीमपुर खीरी जिले में घर के बाहर खेल रहे बच्चों पर गन्ना लदा ट्रैक्टर पलट गया. इस हादसे में तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. मामला धौरहरा थाना क्षेत्र के टेंगनहा गांव का है, जहां बीती शाम हाइवे किनारे बने घर के बाहर खेल रहे चार मासूम बच्चों पर गन्ने से भरा ओवर लोड ट्रक पलट गया. जिसके चलते गन्नों के नीचे दबकर तीन मासूम बच्चों की जान चली गई. जबकि एक बच्ची की हालत गंभीर है. उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि 4 वर्ष की आयशा, 3 वर्ष की मेहनूर, 4 वर्ष का रिहान और 11 वर्षीय फरहीन घर के बाहर खेल रहे थे. तभी सड़क पर निकल रहा गन्ने से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर अचानक पलट गया और चारों बच्चे ट्रक और गन्नों के नीचे दब गए. सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई. पुलिस और ग्रामीणों ने जेसीबी और क्रेन की मदद से बच्चों के ऊपर पड़े गन्नों को हटाया लेकिन तब तक तीन बच्चों ने दम तोड़ दिया था. जबकि, 11 वर्षीय फरहीन की हालत गंभीर है. उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि धौरहरा थाना क्षेत्र में टेंगनहा गांव की घटना है, जहां एक ट्रैक्टर के पलट जाने से उसके नीचे बच्चों के दबे की होने सूचना प्राप्त हुई थी. पुलिस ने मौके पर तुरंत पहुंचकर बचाव राहत कार्य शुरू किया. चार बच्चों को बाहर निकाला गया जिसमें तीन की मृत्यु हो चुकी थी. एक बच्ची घायल है. सभी एक ही गांव के थे. दो अलग-अलग परिवारों के बच्चे थे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH