सक्ती - सुमित शर्मा को तीसरी बार मिली अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी , संगठन में खुशी की लहर

सक्ती , 13-01-2025 2:35:36 PM
Anil Tamboli
सक्ती - सुमित शर्मा को तीसरी बार मिली अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी , संगठन में खुशी की लहर

सक्ती 13 जनवरी 2025 - रविवार को एकता पत्रकार संघ की बैठक आयोजित की गई जिसमें वर्ष 2025 के लिए जिला अध्यक्ष पद का दायित्व सुमित शर्मा को पुनः सौंपा गया। 12 जनवरी को आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि विगत दो वर्षों से अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे सुमित शर्मा को ही आगे एक वर्ष कार्य करने का मौका और दिया जाए। 

जिसमें सभी ने सहमति व्यक्त करते हुए सुमित शर्मा को एक बार फिर अध्यक्ष पद की कमान सौप दिया। अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद सुमित शर्मा ने कहा कि वे हमेशा संगठन के हित के लिए काम करते रहेंगे. उन्होंने कहा कि पत्रकारों के हित के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहेंगे।

जिला एकता पत्रकार संघ ने जैजैपुर ब्लॉक के लिए भी अपना अध्यक्ष नियुक्त किया है। जैजैपुर क्षेत्र की जिम्मेदारी मनी टंडन को दी गयी है। वहीं मालखरौदा ब्लॉक के अध्यक्ष घसिया राम यादव को बनाया गया है. जल्द ही नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी।

नए ब्लाक अध्यक्ष मनी टंडन एवं घसियाराम यादव ने कहा कि उन्हें जो जवाबदारी दी गई है उसका वे बखूबी निर्वहन करेंगे और क्षेत्र में संगठन विस्तार की ओर ध्यान देंगे। संगठित होकर कार्य करेंगे।

बैठक में संरक्षक मधुसूदन शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए और उन्होंने आशा व्यक्त की कि संगठन उत्तरोत्तर प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा. पत्रकारिता के हित में कार्य करने के लिए एकता पत्रकार संघ जिले में अग्रणी रहेगा और हमेशा पत्रकारों की मदद के लिए आगे आएगा. बैठक में अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई। साथ ही आने वाले इस वर्ष में किस प्रकार पत्रकारिता के हित में कार्य करते हुए अन्य सामाजिक कार्य किए जा सकें। इस पर भी विचार किया गया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH