पति और पत्नी के बीच आया सरसो का तेल , बात पंहुचा तलाक तक , जाने क्या है मामला

उत्तर प्रदेश , 12/01/2025 9:33:59 AM
Anil Tamboli
पति और पत्नी के बीच आया सरसो का तेल , बात पंहुचा तलाक तक , जाने क्या है मामला

आगरा 12 जनवरी 2025 - उत्तर प्रदेश के आगरा में सरसों के तेल की वजह से पति-पत्नी के रिश्ते में दूरियां पैदा हो गईं. दोनों में तेल को लेकर इस कदर झगड़ा हुआ कि बात तलाक तक पहुंच गई. पत्नी ने मामले की शिकायत पुलिस से कर दी. पत्नी की शिकायत सुनने के बाद पुलिस भी चकरा गई. इस मामले को परिवार परामर्श केंद्र में भेजा गया, जहां दोनों की काउंसलिंग की गई और समझौता करा दिया गया।

जानकारी के अनुसार, आगरा के रहने वाले युवक-युवती की शादी साल 2020 में हुई थी. शादी के बाद सबकुछ ठीक चल रहा था. बीते साल 2024 में कुछ ऐसा हुआ कि पत्नी-पत्नी के बीच झगडे़ होने लगे. दरअसल, पत्नी अपने पति से खर्चे के लिए पैसे मांगती थी. पति अक्सर उसकी बातों को टाल देता था. पत्नी को अपने खर्चे के लिए पैसों की जरूरत पड़ती थी, लेकिन उसके पास पैसे होते नहीं थे. इस वजह से वह घर में रखा सरसों का तेल अपने मायके में जाकर बेच आती थी।

सरसों का तेल मायके में जाकर बेचने की भनक पति को लग गई. इसी बात पर दोनों में झगड़ा होने लगा. एक दिन दोनों में विवाद काफी ज्यादा बढ़ गया. नाराज पत्नी अपने मायके चली गई. वह पिछले दो महीने से मायके में रह रही है. मायके आने के बाद पत्नी ने पुलिस से शिकायत कर दी. इसके बाद यह मामला परिवार परामर्श केंद्र में ट्रांसफर कर दिया गया, जहां दोनों की काउंसलिंग की गई।

काउंसलिंग के दौरान लड़के ने कहा कि मैं गांव का रहने वाला हूं. हमारे खेत में सरसों होती है.  जब मैं घर में सरसों का 2-3 लीटर तेल लाता हूं तो पत्नी उसे मायके ले जाती है और वहां बेच देती है. इस पर लड़की ने कहा कि पति खर्चे के लिए पैसे नहीं देते हैं, इसलिए एक बार 2 लीटर तेल लेकर गई थी, उसी पर कहते हैं कि मैं तेल बेच रही हूं, जबकि मेरे पास खर्चे के लिए पैसे नहीं हैं. काउंसलर ने कहा कि दोनों को काउंसलिंग के दौरान समझाया गया है. समझौता करा दिया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH