जांजगीर चाम्पा - महिला व्याख्याता ने की खुदकुशी की कोशिश , प्राचार्य और सहकर्मियों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

जांजगीर चाम्पा , 11-01-2025 3:53:28 PM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - महिला व्याख्याता ने की खुदकुशी की कोशिश , प्राचार्य और सहकर्मियों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

जांजगीर चाम्पा 11 जनवरी 2025 - जांजगीर डाइट में पदस्थ व्याख्याता ने जहर खाकर खुदकुशी का प्रयास किया है। व्याख्याता को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामले में व्याख्याता ने प्राचार्य और सहकर्मियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जांजगीर डाइट में पदस्‍थ महिला व्‍याख्‍याता ने अपने घर में जहर खा लिया। जहर खाने से पहले शिक्षकों के व्हाट्सएप ग्रुप में उन्होंने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। 

सुसाइड नोट में व्याख्याता ने डाइट के प्रभारी प्राचार्य बीपी साहू और सहकर्मी संजय शर्मा व कल्याणी बोस पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने प्राचार्य पर सीआर बिगाड़ने का आरोप लगाया है। 

अन्य शिक्षकों ने जब मोबाइल में महिला व्याख्याता का सुसाइड नोट देखा तो तत्काल उनके घर पहुंचे और उन्हें ले जाकर अस्पताल में भर्ती करवाया। महिला व्याख्याता फिलहाल का इलाज जारी है। डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को खतरे से बाहर बताया है। प्रताड़ना का आरोप लगाने के अलावा उन्होंने अपने बच्चों और विद्यार्थियों माफी भी मांगी है। साथ ही न्याय दिलाने की गुहार की है। मामले में पुलिस जांच में जुट गई है। 

महिला व्याख्याता ने लिखा है कि मुझे व्याख्याता के रूप में कार्य करते हुए पिछले 22 वर्षों का अनुभव हो गया है। 13 अक्टूबर 2022 को प्रभारी प्राचार्य के कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात मैंने बहुत मानसिक यातनाएं झेली। दुर्व्यवहार का सामना किया। मेरी प्रतिनियुक्ति समाप्त करने के लिए गणेश राम साहू जिला पंचायत सदस्य के लेटर पैड का दुरुपयोग किया गया। षड्यंत्र का खुलासा होने पर मेरी प्रतिनियुक्ति समाप्त होने से बच गई। मुझे किसी भी प्रकार के प्रकोष्ठ का प्रभार नहीं दिया जाता है। रोजाना उपेक्षित किया जाता है। प्रयोगशाला सहायिकाओं को ट्रेनिंग में भेजा जाता है पर मेरा नाम आने के बावजूद नहीं भेजा जाता। 

विभिन्न दांव पेंच कर मेरा नाम कटवाने का प्रयास किया जाता है। मेरा CR खराब करने प्रभारी प्राचार्य द्वारा धमकी दी जाती है। अतः शिकायत के अलावा मेरे पास कोई विकल्प नहीं है। शिकायत की जांच में प्रभारी प्राचार्य को हटाने का प्रस्ताव हुआ पर आज तक उन पर कार्यवाही नहीं हुई और प्राचार्य की प्रताड़ना मुझ पर और बढ़ गई। अपने वरद हस्त कर्मचारियों से मेरे साथ दुर्व्यवहार करवाया जाता है। उनको संरक्षण दिया जाता है। मेरे जैसी मजबूत, आशावादी महिला के साथ ऐसा हो रहा है, तो न जाने कितनी महिलाएं प्रताड़ित होती होंगी। मेरे पास अब क्या विकल्प बच जाता है। अब कितना न्याय का इंतजार करें।

ताज़ा समाचार

सक्ती - आखिर किसने पोती राजा धर्मेन्द्र सिंह और देवेन्द्र अग्निहोत्री की तश्वीर पर लाल स्याही, और क्या है इसके मायने??
सक्ती - आखिर किसने पोती राजा धर्मेन्द्र सिंह और देवेन्द्र अग्निहोत्री की तश्वीर पर लाल स्याही, और क्या है इसके मायने??
सक्ती SP ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक ही झटके में बदल दिए इन चार थानों के प्रभारी, देखे आदेश की कॉपी..
सक्ती SP ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक ही झटके में बदल दिए इन चार थानों के प्रभारी, देखे आदेश की कॉपी..
छत्तीसगढ़ - अधेड़ महिला के साथ हैवानियत, रेप के बाद प्रायवेट पार्ट में डाला बोतल, हुई मौत
छत्तीसगढ़ - अधेड़ महिला के साथ हैवानियत, रेप के बाद प्रायवेट पार्ट में डाला बोतल, हुई मौत
छत्तीसगढ़ - 27 साल की महिला ने नाबालिग बालक के साथ जबरजस्ती बनाया शारीरिक संबंध, हुई गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - 27 साल की महिला ने नाबालिग बालक के साथ जबरजस्ती बनाया शारीरिक संबंध, हुई गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, गजेन्द्र और सुरेन्द्र मिलकर इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, गजेन्द्र और सुरेन्द्र मिलकर इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - पिता अपनी बेटी पर रखता था बुरी नजर, परेशान पत्नी ने मायके वालों को बुलाया और फिर..
छत्तीसगढ़ - पिता अपनी बेटी पर रखता था बुरी नजर, परेशान पत्नी ने मायके वालों को बुलाया और फिर..
सक्ती जिले के जुआरी जांजगीर जिले में जुआ खेलते गिरफ्तार, देखे सभी का नाम और पता
सक्ती जिले के जुआरी जांजगीर जिले में जुआ खेलते गिरफ्तार, देखे सभी का नाम और पता
छत्तीसगढ़ - गांव में बैठक के दौरान उप सरपंच के भतीजे की हत्या, वारदात से मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - गांव में बैठक के दौरान उप सरपंच के भतीजे की हत्या, वारदात से मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान आपस मे भिड़े कांग्रेस नेता, जमकर हुई मारपीट
छत्तीसगढ़ - जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान आपस मे भिड़े कांग्रेस नेता, जमकर हुई मारपीट
छत्तीसगढ़ - सायबर ठगों ने पोर्न वीडियो देखने का आरोप लगाकर युवती को इतना परेशान किया कि उसने,,
छत्तीसगढ़ - सायबर ठगों ने पोर्न वीडियो देखने का आरोप लगाकर युवती को इतना परेशान किया कि उसने,,
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH