छत्तीसगढ़ - ट्रेन में गर्भवती पत्नी को छोड़कर पति हुआ फरार , पुलिस तलाश में जुटी

रायगढ़ , 10/01/2025 7:37:03 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - ट्रेन में गर्भवती पत्नी को छोड़कर पति हुआ फरार , पुलिस तलाश में जुटी

रायगढ़ 11 जनवरी 2025 - ट्रेन से पति-पत्नी लौट रहे थे। तभी पति अपनी गर्भवती पत्नी को रास्ते में छोड़कर कहीं चली गया। इसके बाद जब पत्नी अपने परिजनों के साथ पति को खोजने ससुराल पहुंची, तो ससुराल पक्ष के लोगों ने बहू और उसके माता-पिता की पिटाई कर दी। घटना रायगढ़ जिले के पुसौर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक घरघोड़ा की अनुषा गुप्ता ने सितंबर 2024 में टिनमीनी निवासी मधुसूदन गुप्ता से आर्य समाज बिलासपुर में शादी की थी। मधुसूदन गुप्ता आर्मी में नौकरी में है। ऐसे में शादी के बाद अनुषा उसके साथ उत्तराखंड में रह रही थी। मधुसुदन के माता-पिता ने उसे घर बुलाया तो 5 जनवरी को मधुसूदन और अनुषा दिल्ली पहुंचे। यहां से छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से वापस आ रहे थे। इसी बीच डोंगरगढ़ से रायपुर के बीच मधुसूदन उसे अकेले छोड़कर कहीं चला गया। 

बिलासपुर तक पति के नहीं लौटने पर अनुषा ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। तब अनुषा के माता-पिता अन्य साधन से बिलासपुर पहुंचे और उसे लेकर घर नवापारा ले आए। अगले दिन मधुसूदन अपने घर टिनमिनी पहुंच गया होगा, यह सोचकर जब अनुषा अपने परिजनों के साथ टिनमिनी गांव पहुंची। तब मधुसूदन की मां-पिता और उसके मामा ने मधुसूदन को कहीं छिपा दिए हो कह कर गाली-गलौज करते हुए लात घुसों से अनुषा और उसके माता-पिता की पिटाई करना शुरू कर दिया। 

घटना के बाद अनुषा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज जारी है। वहीं अनुषा की मां मीरा ने पुसौर थाना में मधुसूदन की मां उसके पिता और मामा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - घर मे लगे विंडो एसी में ब्लास्ट के बाद लगी आग, हादसे में एक कि मौत और एक कि हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ - घर मे लगे विंडो एसी में ब्लास्ट के बाद लगी आग, हादसे में एक कि मौत और एक कि हालत गंभीर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH