रिश्वत लेते सरपंच , BDO और बाबू सहित 04 अधिकारी गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

देश , 09/01/2025 8:42:06 PM
Anil Tamboli
रिश्वत लेते सरपंच , BDO और बाबू सहित 04 अधिकारी गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

जयपुर 10 जनवरी 2025 - राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा लागातार भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा जा रहा है. 9 जनवरी को ACB की टीम ने तीन जिलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए BDO , सरपंच , रेवेन्यू कर्मी और नगरपालिका वरिष्ठ सहायक को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई चित्तौड़गढ़, अलवर और बांरा जिले में की गई है। एसीबी कोटा टीम ने बारां जिले के मांगरोल नगर पालिका में ट्रेप की कार्रवाई की है। 

मांगरोल नगरपालिका के वरिष्ठ सहायक धन प्रकाश को 10 हजार लेते रंगे हाथों ट्रैप किया है। परिवादी ने ACB में शिकायत दी थी कि उसकी फर्म ने नगर पालिका में कार्य किए थे. बिलों के भुगतान की एवज में वरिष्ठ सहायक धनप्रकाश 35 हजार की मांग कर रहा था. शिकायत सत्यापन में रिश्वत मांगने की पुष्टि की गई. जिसके बाद ट्रैप की कार्रवाई को अंजाम दिया. डीएसपी अनीश अहमद की अगुवाई में टीम ने धनप्रकाश को 10 हजार लेते रंगे हाथों पकड़ा।

इसी तरह एक अन्य मामले में परिवादी रमन लाल सैनी ने की शिकायत की थी. शिकायत में बताया था कि स्कूल की जमीन को लेकर राजस्व अपील अधिकारी के समक्ष मामला चल रहा था. मामले में 27 नवंबर को स्टे कर दिया गया था. उसे हटवाने की एवज में राजस्व अपील अधिकारी के बाबू ने डेढ़ लाख की डिमांड की थी. गुरुवार को डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत लेते समय उसे रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। 

एक और मामले में स्कूल निर्माण के लिए ठेकेदार को 22 लाख रुपये का कॉन्ट्रेक्ट मिला हुआ था. वहीं, इस काम के लिए ठेकेदार को पहली किश्त के रूप में 7 लाख 65 हजार रुपये के बिल का भुगतान होना था. लेकिन इस राशि को BDO और सरपंच के द्वारा पास नहीं किया जा रहा था. लेकिन भुगतान राशि पर दोनों को 5-5 फीसदी रिश्वत तय होने के बाद OTP दिया गया. इसके बाद ठेकेदार का भुगतान भी हो गया।

लेकिन इस दौरान ठेकेदार ने ACB को शिकायत दे दी गई. सत्यापन के बाद गुरुवार (9 जनवरी) को ACB की टीम ने सरपंच और BDO को ट्रैप करने की योजना बनाई. जिसमें सरपंच भेरू लाल सुथार 70 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा. इसमें 35 हजार BDO दीपक चतुर्वेदी का भी था. वहीं BDO को पंचायत समिति के गेट पर पकड़ लिया गया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH