जांजगीर जिले से बड़ी खबर - अंग्रेजी शराब दुकान में डकैती , पूरे जिले में नाकेबंदी

जांजगीर चाम्पा , 07/01/2025 12:22:59 PM
Anil Tamboli
जांजगीर जिले से बड़ी खबर - अंग्रेजी शराब दुकान में डकैती , पूरे जिले में नाकेबंदी

जांजगीर चाम्पा 07 जनवरी 2024 - नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम केरा शराब दुकान में डकैती हुई है। कार में सवार होकर पांच से सात लोग पहुंचे और शराब दुकान के दो गार्ड के हाथ पैर बांधकर उनके साथ मारपीट की। इसके बाद गेट का ताला तोड़कर दुकान के अंदर रखे लॉकर को उखाड़कर अपने साथ ले गए। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस और आबकारी की टीम मौके पर पहुंची और घायल गार्ड को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस आसपास में लगे CCTV कैमरे का फुटेज खंगाल रही है। 

ग्राम पंचायत केरा में देसी व अंग्रेजी शराब दुकान संचालित की जा रही है। रविवार की रात 10 बजे सुपरवाइजर कमलेश साहू दिन भर हुई बिक्री की रकम 01 लाख 61 हजार रुपए दुकान के अंदर तिजोरी में रखी। फिर गेट में ताला लगाकर घर चला गया। इस बीच दुकान में गार्ड गुलशन बंजारे और संतकुमार साहू ड्यूटी पर थे। रात लगभग 2:10 मिनट में अचानक दुकान की बिजली बंद हो गई। तकरीबन आधे घंटे के बाद एक कार में पंच से सात लोग पहुंचे और अंधेरा का फायदा उठाते हुए पहले तो उन्होंने दोनों गार्ड को पकड़ा और हाथ पैर बांधकर उनके साथ मारपीट की। फिर गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे और दुकान के अंदर रखे तिजारी को ही उखाड़कर भाग गए। 

वारदात के बाद दोनों गार्ड ने इसकी सूचना डॉयल 112 को दी, मामले की गंभीरता को देखते डॉयल 112 की टीम ने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी, इधर शराब दुकान में डकैती की खबर मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजकर संदेहियों से पूछताछ की कर रही है। 

आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त एके सिदार ने बताया कि वारदात के समय पांच से सात लोग आए थे। उन्होंने पहले गार्ड से गेट की चाबी मांगी, नहीं देने पर उनके साथ मारपीट भी की। वारदात के दौरान डकैतों ने दीवार में लगे लाकर को उखाड़कर ले गए। वारदात के बाद सामान का मिलान किया गया। इसमें लगभग 15 हजार रुपये की शराब और रविवार को हुई बिक्री की रकम लगभग एक लाख 61 हजार रुपए तिजोरी समेत लेकर भागे हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH